फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Captain sir, merchant neither at home nor at shop safe

कप्तान साहब, व्यापारी न घर में और न दुकान पर सुरक्षित

Tue, 29 Dec 2020 01:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Dec 2020 01:41 AM IST
विज्ञापन
Captain sir, merchant neither at home nor at shop safe
मेरठ। शास्त्री नगर में डकैती की वारदात को लेकर संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता सोमवार को एसएसपी से मिले। घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि कप्तान साहब व्यापारी न घर में सुरक्षित है और न दुकान पर। एसएसपी ने व्यापारियों से तीन दिन का समय मांगा है।
विज्ञापन

नवीन गुप्ता ने एसएसपी से सराफा व्यापारी के घर हुई डकैती का जल्द खुलासा करने की मांग की। व्यापारियों ने कहा कि जागृति विहार में लूट के बाद सराफ अमन जैन की बदमाशों ने हत्या कर दी थी। इस घटना को व्यापारी भूल भी नहीं पाए थे कि शास्त्रीनगर में वारदात हो गई। ऐसे हालात में व्यापारी कैसे कारोबार करें। एसएसपी ने तीन दिन में बदमाशों की गिरफ्तारी और लूट का सामान बरामद करने का आश्वासन दिया। इस दौरान संजय जैन, सतीश जैन, नीरज जैन, आशु बिल्लू त्यागी, अनुज सिंघल, सुमित ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

एडीजी और एसएसपी से फोन पर की बात
व्यापारी नेता विनीत शारदा अग्रवाल ने घटना को लेकर एडीजी मेरठ जोन राजीव सभरवाल और एसएसपी अजय साहनी से फोन पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि शास्त्री नगर में लगातार हो रही वारदात से व्यापारियों में आक्रोश है। शास्त्रीनगर में पुलिस फोर्स बढ़ाएं और घटनाओं पर शिकंजा कसें, अन्यथा व्यापारी सड़कों पर उतर जाएगा। प्रदेश के अन्य जिलों में अपराध पर लगाम है, लेकिन मेरठ में लगातार घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डकैती का जल्द खुलासा करे पुलिस
मेरठ। पश्चिम उप्र संयुक्त व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष पंडित आशु शर्मा ने भी सराफ के यहां हुई डकैती का जल्द खुलासा किए जाने की मांग की। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं से व्यापारियों में भय का माहौल है। संगठन जल्द वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देगा। अपार चैंबर में हुई बैठक में सरदार मंजीत सिंह कौछड़, पीयूष वशिष्ठ, विजय ओबरॉय, सन्नी गुप्ता, हाजी असफाक, नीरज कौशिक, संजय शर्मा, मंसूर भाई, विजय राठी, मनोज प्रधान आदि मौजूद रहे। संचालन शहर अध्यक्ष हाजी शारिक ने किया। वहीं हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता सोमवार को एसपी क्राइम रामअर्ज से मिले। उन्होंने डकैती के जल्द खुलासे को लेकर ज्ञापन सौंपा। महानगर अध्यक्ष अंकित शर्मा, महानगर प्रभारी अनूप रस्तोगी, महानगर उपाध्यक्ष गुरमीत सिंह, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे। ब्यूरो

एडीजी से मिला पीड़ित परिवार
मेरठ। पीड़ित सराफा व्यापारी के घर सोमवार को सपा नेता अतुल प्रधान पहुंचे। उनके साथ पीड़ित परिवार एडीजी मेरठ जोन ऑफिस पहुंचा। उन्होंने जल्द खुलासे और सुरक्षा की गुहार लगाई। एडीजी ने सुरक्षा और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed