{"_id":"60b25d585e24610aae375ad4","slug":"captain-shreyansh-kaushik-from-meerut-martyred-he-got-sick-during-the-operation-at-fifteen-thousand-feet","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिक्किम में तैनात मेरठ के कैप्टन श्रेयांश कश्यप शहीद, आज पैतृक आवास पर किया जाएगा अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिक्किम में तैनात मेरठ के कैप्टन श्रेयांश कश्यप शहीद, आज पैतृक आवास पर किया जाएगा अंतिम संस्कार
Sat, 29 May 2021 08:57 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 29 May 2021 08:57 PM IST
सार
बताया गया कि कैप्टन श्रेयांश सिक्किम सीमा पर तैनात थे। पंद्रह हजार फीट की ऊंचाई पर चल रहे एक ऑपरेशन के दौरान कैप्टन श्रेयांश की तबीयत बिगड़ गई थी
विज्ञापन
कैप्टन श्रेयांश कश्यप शहीद
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तरी सिक्किम की 15 हजार फीट की चोटी पर देश की रक्षा कर रहे मेरठ के मटौर निवासी कैप्टन श्रेयांश कश्यप शहीद हो गए। वर्ष 2019 में 108 इंजीनियर रेजीमेंट की बॉम्बे सैपियर्स में उन्हें आठ जून 2019 को पहली तैनाती मिली थी।
विज्ञापन
इसके बाद वह उत्तरी सिक्किम में 27 एमटीएन डिव में तैनात थे। अधिक ऊंचाई पर निगरानी के वक्त ही उनके सीने में दर्द की शिकायत होने लगी। इसके तुरंत बाद ही उन्हें उल्टियां शुरू होने लगी। कैप्टन श्रेयांश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
विज्ञापन
सेना की ओर से जारी किए गए आधिकारिक बयान के अनुसार उनके परिवार में पिता शिव गोविंद सिंह, माता सीमा सिंह, बहन सृष्टि और भाई शिवांश हैं। उनके शहीद होने पर बॉम्बे सैपियर्स ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
पश्चिमी यूपी सब एरिया के प्रवक्ता ने बताया कि शहीद श्रेयांश कश्यप का पार्थिव शरीर रविवार रात को ही मेरठ उनके गांव पहुंच गया। शहीद का पार्थिव शरीर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं, जवान की शहादत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है।