फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cantt will become smart, pocket will face load

स्मार्ट बनेगा कैंट, कुछ यूं होगी जेब भी ढीली

Thu, 23 Feb 2017 02:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Thu, 23 Feb 2017 02:22 PM IST
विज्ञापन
cantt will become smart, pocket will face load
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

शहर को स्मार्ट सिटी का दर्जा कब तक मिलेगा, इसे लेकर तस्वीर साफ नहीं है, लेकिन कैंट बोर्ड ने अपने क्षेत्र को स्मार्ट बनाने के लिए खाका तैयार कर लिया है। 27 फरवरी को होने वाली बोर्ड बैठक में कैंट के मेगा प्रोजेक्ट पर मंथन होगा। प्रोजेक्ट के तहत भैंसाली ग्राउंड में मिनी स्टेडियम होगा, तो सीएबी इंटर कॉलेज में परंपरागत क्लास रूम को अलविदा कर स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाएंगे। कैंट बोर्ड सैन्य क्षेत्र के अधीन आने वाली वेस्ट एंड रोड को भी अपने कब्जे में लेकर कायाकल्प करने की तैयारी में है। हालांकि इस सबके बदले कैंट के निवासियों को यूजर चार्ज भी देना होगा।

विज्ञापन

 
कैंट बोर्ड के मेगा प्रोजेक्ट में प्रस्तावित मिनी स्टेडियम में टेनिस कोर्ट, बास्केटबॉल और बॉलीबाल कोर्ट भी बनाएं जाएंगे। युवाओं को शरीर तराशने के लिए अत्याधुनिक जिम की भी सुविधा दी जाएगी। कैंट बोर्ड सदस्य मंजू गोयल का कहना है कि वह वेस्ट एंड रोड को कैंट बोर्ड के अधीन लाने का प्रस्ताव रखेंगी। कैंट बोर्ड के स्कूलों को भी स्मार्ट लुक दिया जाएगा। क्लास रूम से लेकर गेम्स तक स्मार्ट होंगे। शिक्षक और गैर शिक्षक कर्मचारियों की हाजिरी भी बायोमट्रिक मशीन के माध्यम से लगाई जाएगी।
विज्ञापन


शॉपिंग कॉम्पलेक्स और मल्टी लेवल पार्किंग
मेगा प्रोजेक्ट में कैंट क्षेत्र के निवासियों को शॉपिंग के लिए बेहतरीन स्थान मुहैया कराने का विकल्प भी रखा गया है। इसके लिए शॉपिंग कॉम्पलेक्स और मल्टीलेवल पार्किंग के निर्माण की दिशा में कार्य होगा। मंजू गोयल ने बैठक के एजेंडे में शामिल करने के लिए प्रस्ताव कैंट बोर्ड को भेज दिए हैं। इसमें बंगला नंबर 182 पर शॉपिंग कॉम्पलेक्स और 173 की जमीन पर मल्टीलेवल पार्किंग जोन बनाने का प्रस्ताव है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ यूं होगी जेब भी ढीली
कैंट बोर्ड नागरिकों को दी जाने वाली सुविधा के बदले में यूजर चार्ज भी वसूलेगा। हर घर से कूड़ा उठाने 100 रुपये यूजर चार्ज लिया जाएगा। फैक्ट्रियों और बड़े प्रतिष्ठानों के लिए यह राशि दस हजार रुपये प्रति माह तक होगी। यूजर चार्ज जगह प्रतिष्ठान के साइज के हिसाब से लिया जाएगा। इससे लोगों की जेब भी ढीली होगी।


लाल क्वार्टर पर टैक्स लगाने की तैयारी
बोर्ड बैठक में लाल क्वार्टर के निवासियों से हाउस एवं वाटर टैक्स लिए जाने की तैयारी है। ऐसा माना जाता है कि काफी लोग अनाधिकृत तरीके से लाल क्वार्टर में रहते हैं। इससे जहां लोगों की पहचान हो सकेगी, वहीं बोर्ड को टैक्स भी मिलेगा। इसी बीच लालकुर्ती में लगने वाले फड़ों के अलॉटमेंट का प्रस्ताव भी बैठक में रखा जाना है।

यूजर चार्ज का प्रस्ताव
बिल्डिंग

500 वर्ग फुट तक  - 100 रुपये
500 वर्ग फुट से अधिक - 200 रुपये

दुकान
500 वर्ग फुट तक  - 200 रुपये
500 वर्ग फुट से अधिक - 300 रुपये

रेस्टोरेंट
50 वर्ग मीटर तक - 500 रुपये
50 वर्ग मीटर से अधिक - एक हजार रुपये

होटल
12 कमरे तक -  2 हजार रुपये
30 कमरे तक -  3 हजार रुपये  

अन्य प्रतिष्ठानों के लिए यूजर चार्ज
चाय दुकान - 501 रुपये
बैंक  - 5 हजार रुपये
सिनेमा हाल - ढाई हजार रुपये
शॉपिंग कॉम्पलेक्स - 10 हजार रुपये

स्कूलों से यूजर चार्ज
500 या उससे ज्यादा बच्चे - 5 हजार रुपये
20 बेड अस्पताल - 5 हजार रुपये
बैंक्वेट हॉल - 5 हजार रुपये
उच्च शिक्षण संस्थान - 5 हजार रुपये
वर्कशॉप व फैक्ट्री - 7500 रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed