{"_id":"58b46e494f1c1b44598309ca","slug":"cantt-resident-will-have-to-pay-ten-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैंट में 30 रुपये से लेकर दस हजार तक देना होगा कूड़ा उठाने का चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कैंट में 30 रुपये से लेकर दस हजार तक देना होगा कूड़ा उठाने का चार्ज
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Feb 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट में रहने वालों को अब कूड़ा उठाने का चार्ज देना होगा। एजेंसी के लोग घर से उठाकर ले जाएंगे। शुल्क की 22 कैटेगरी तय की गई हैं, जिनमें 30 रुपये से लेकर 10 हजार रुपये महीने तक का चार्ज तय किया गया है। सबसे कम स्लम एरिया और सबसे अधिक शॉपिंग कांप्लेक्स से वसूला जाएगा।
सोमवार को हुई कैंट की बोर्ड बैठक में सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत प्रस्ताव रखा, जिस पर मुहर लगा दी गई। सीईओ ने बताया कि वह डीपीआर बना रहे हैं। अभी तीन वार्डों में कूड़ा उठाने का काम किया जा रहा है। प्लास्टिक और अन्य कूड़े को अलग करके डिस्पोज किया जाएगा। इसके लिए एजेंसी हायर की जाएगी। प्राइवेट में कोई भी कूड़ा नहीं उठाएगा। बैठक में बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल के. मनमीत सिंह, सचिव राजीव श्रीवास्तव, कर्नल सुबोध गर्ग, एडीएम वित्त गौरव वर्मा मौजूद आदि रहे।
चार्जशीट तक टला अनुज सिंह का मामला
सीईई अनुज सिंह की बहाली का मामला भी रखा गया। तय किया गया कि चार्जशीट उपलब्ध होने के बाद निर्णय लिया जाएगा।
लालकुर्ती पैंठ बाजार
लालकुर्ती पैठ बाजार में फड़ लगाने वालों को नई जगह एलॉट करने वाले प्रस्ताव में कमेटी बना दी है। 75 लोगों को फड़ एलॉटमेंट किया जाना है। 35 के नाम बोर्ड के पास पहुंचे।
विज्ञापन
शहीद स्मारक का हस्तांतरण
शहीद स्मारक का रखरखाव हस्तांतरित करने का मामला रखा गया। तय हुआ कि शहीद स्मारक की जमीन बी टू या बी फोर लैंड है, इसे पहले क्लियर किया जाए। सीईओ ने कहा कि स्मारक का म्यूजियम उनको नहीं दिया गया है। कैंट बोर्ड वहां वॉचिंग वार्ड का काम करता है।
इन कामों पर लगी मुहर
- दो करोड़ रुपये का बजट सड़कों के लिए मंजूर
- हर वार्ड में दो-दो वॉटर एटीएम लगाने की मंजूरी, पांच एटीएम लग चुके
- 500 और एलईडी लाइटें लगाने को मंजूरी
- अवैध निर्माण के मामलों में मध्य कमान से खारिज हुईं 12 अपील में से 10 में होगी कार्रवाई
- तहबाजारी के शुल्क को नाप के हिसाब से तय करने और संशोधित करने पर सहमति बनी
- सिविल डिफेंस संस्था जनता को सुरक्षा के प्रति जागरूक करेगी
- हर वार्ड में एक-एक सोलर ट्री लगाया जाएगा
- अवैध निर्माण पर कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन से 15 मार्च के बाद फोर्स मांगी जाएगी
मोशन में ये रखे मामले
उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने तहबाजारी शुल्क पर पुनर्विचार की मांग की। सदस्य मंजू गोयल ने भैसाली मैदान में मिनी स्टेडियम कम शॉपिंग आर्केड बनाने का प्रस्ताव रखा। सिटी रेलवे स्टेशन के पास शॉपिंग मार्केट कम रेस्टिंग लॉज, सिने कांप्लेक्स बनाने, बंगला नंबर 173 में मल्टीलेवल पार्किंग बनाने, वेस्ट एंड रोड को सी क्लास लैंड में तब्दील करने का प्रस्ताव रखा। सीएबी इंटर कॉलेज को डिग्री कॉलेज बनाने का प्रस्ताव रखा। बोर्ड ने इन पर फिजिबिलिटी रिपोर्ट मांगी है। उसके बाद विचार किया जाएगा। बुशरा कमाल ने बुचरी रोड बनाने का प्रस्ताव रखा। वहीं जल्द ही टैक्स ऑनलाइन करने का प्रस्ताव भी रखा गया।
कूड़ा उठाने का निर्धारित शुल्क
कैटेगरी शुल्क
500 स्क्वायर फीट से कम का मकान 100 रुपये
500 स्क्वायर फीट से ज्यादा का मकान 200
स्लम एरिया 30
500 स्क्वायर फीट से कम की दुकान 200
500 स्क्वायर फीट से अधिक की दुकान 300
चाय की दुकान 50
रेस्टोरेंट 50 स्क्वायर मीटर 500
रेस्टोरेंट 50 स्क्वायर मीटर से अधिक 1000
15 कमरे तक का होटल 2000
30 कमरे तक का होटल 3000
15 कमरे तक की लॉज 1500
15 से अधिक, 30 कमरे से कम की लॉज 2500
30 कमरे तक की धर्मशाला 800
30 कमरे से अधिक की धर्मशाला 1200
बैंक 5000
सिनेमा हॉल 2500
500 से कम छात्रों के स्कूल 3000
500 छात्रों से अधिक का स्कूल 5000
शॉपिंग कांप्लेक्स 10000
ग्रोसरी शॉप 300
नर्सिंग होम/क्लीनिक 2000
20 बेड से कम का हॉस्पिटल 3000
20 बेड से अधिक का हॉस्पिटल 5000
बैंक्वेट हॉल, विवाह मंडप 5000
हॉस्टल 30 कमरे से कम 500
हॉस्टल 30 कमरे से अधिक 1000
हायर एजूकेशन इंस्टीट्यूट 5000
वर्कशॉप, फैक्ट्री 7500