फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cantt MLA arrived to inspect the black road built on the link road.

Meerut News: लिंक रोड पर बनी काली सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे कैंट विधायक

Sun, 02 Nov 2025 02:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
Cantt MLA arrived to inspect the black road built on the link road.
मेरठ। बागपत रोड से रेलवे रोड को जोड़ने वाली लिंक रोड काली होनी शुरू हो गई है। शनिवार को कैंट विधायक लिंक रोड का निरीक्षण करने पहुंचे। इससे क्षेत्र की 38 कालोनियों के हजारों लोगों को फायदा पहुंचेगा। माना जा रहा है कि दो या तीन नवंबर को सड़क जनता को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन

कैंट विधायक अमित अग्रवाल बागपत रोड से लिंक रोड पर पहुंचे। कहा कि 1996-1997 में उन्होंने लिंक रोड के लिए सोचा था। अब 28 साल बाद इस योजना को सफलता मिली है। इसके लिए रक्षा मंत्रालय से भूमि प्राप्त करने और समन्वय के लिए राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने भी काफी प्रयास किए। इसके बाद लिंक रोड बनना संभव हुआ। लंबे समय तक क्षेत्र की जनता ने संघर्ष किया। उप्र सरकार ने सैन्य भूमि, प्राइवेट भूमि और सड़क बनाने के लिए बजट जारी किया। वर्तमान में प्रदेश और केंद्र सरकार के रहते ही लिंक रोड बन पाना संभव हो सका। उन्होंने कहा कि यह मार्ग रेलवे रोड छावनी से टीपी नगर में कैंट विधानसभा क्षेत्र को लिंक कर रहा है। ये महानगर की तीनों विधानसभा क्षेत्र को जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed