फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cantt me koora daalne par lagega 5 hujaar kaa jurmaana

कैंट में कूड़ा डालने पर लगेगा 5 हजार जुर्माना  

Fri, 30 Mar 2018 12:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 30 Mar 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
cantt me koora daalne par lagega 5 hujaar kaa jurmaana
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कैंट क्षेत्र में रात में सड़कों के किनारे कूड़ा डालने वालों से अब टीम सख्ती से निपटेगी। इसे लेकर जगह-जगह चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं। रात को जो वाहन कूड़ा डालते मिला उसे जब्त किया जाएगा। वहीं पांच हजार रुपये तक का जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 
विज्ञापन

सीईई अनुज सिंह के नेतृत्व में कैंट बोर्ड के स्वच्छता दस्ते ने बृहस्पतिवार को माल रोड पर कमांड हाउस के सामने से सरधना रोड तक एक किलोमीटर के दायरे में सफाई अभियान चलाया। फुटपाथ की मरम्मत के साथ सड़क किनारे फैली गंदगी को साफ किया गया। सफाई अधीक्षक वीके त्यागी और राजकुमार शर्मा आदि मौजूद रहे। वहीं कैंट में 12 हजार संपत्तियां हैं। 2017 से 2020 तक कर निर्धारण प्रक्रिया के तहत हाउस टैक्स लगाया जाना था। इसे लेकर 15 सौ लोगों ने आपत्ति दाखिल की थी। बृहस्पतिवार को सीईओ आलोक गुप्ता ने बची हुई साढ़े तीन सौ आपत्तियों का निपटारा कर दिया। 
विज्ञापन

20 करोड़ के प्रोजेक्ट से बनेंगे सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट 
कैंट में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को लेकर सीईओ आलोक गुप्ता ने नए सिरे से प्लान तैयार कराना शुरू कर दिया है। कैंट में आठ वार्ड हैं। पहले जो सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का प्लान बनाया गया था, उसमें वार्ड पांच और वार्ड छह में काम शुरू होना था। दोनों वार्डों में सीवर लाइन बिछाने और भैसाली ग्राउंड के पास सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए जाने की योजना थी। इस प्रोजेक्ट पर छह करोड़ रुपये खर्च आ रहा था। ऐसे में सभी आठ वार्डों में बनने वाले इस प्रोजेक्ट में 20 करोड़ रुपये से ज्यादा का खर्च आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed