फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cantt me america jaise booth

कैंट क्षेत्र में अमेरिका जैसे बनाए पोलिंग बूथ

Sat, 11 Feb 2017 10:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Sat, 11 Feb 2017 10:58 AM IST
विज्ञापन
cantt me america jaise booth
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कैंट बोर्ड ने अमेरिका के पोलिंग बूथ की तर्ज पर दो स्मार्ट पोलिंग बूथ बनाए हैं। जिला प्रशासन को इसकी जानकारी दे दी है। कैंट बोर्ड ऑफिस और सीएवी इंटर स्कूल में स्मार्ट पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। यहां एलईडी स्क्रीन पर वोटिंग डालने के बारे में जानकारी दी जाएगी। वोटिंग के लिए कैंट बोर्ड सीईओ और रिटर्निंग ऑफिसर का मैसेज चलेगा। वोटर रेड कालीन पर चलकर बूथ तक पहुंचेंगे। महिलाओं के लिए पिंक कलर का बूथ है।

विज्ञापन


सीईओ राजीव श्रीवास्तव के मुताबिक स्मार्ट बूथ बनाने की पहल उन्होंने खुद की है। इस बारे में डीएम को सूचित कर दिया था। शुक्रवार को टेंट लगाकर बूथ तैयार किया गया। ऑफिस में पांच बूथ बने हैं। साइड में एलईडी स्क्रीन लगाई है। उस पर विडियो मैसेज चलेंगे। जिसमें वोटिंग की जानकारी देने से लेकर उनसे दूसरे लोगों को भी मतदान करने की अपील की जाएगी। बूथ की फूलों और गुब्बारों से डेकोरेशन की गई है। पुरुष और महिलाओं के लिए बैठने की भी व्यवस्था की भी गई है। अखबार भी पढ़ने के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। बूथ तैयार कर कैंट बोर्ड ने शाम को पोलिंग पार्टी के हवाले कर दिया। सीईओ का कहना है मेरठ छावनी को स्मार्ट कैंट प्रोजेक्ट मिला है। इस थीम पर स्मार्ट पोलिंग बूथ बनाने की पहल बोर्ड की ओर से की गई है। अमेरिका के पोलिंग बूथ की तरह तैयारी की गई है। वहां कई वोटर एकसाथ वोटिंग कर सकते हैं, अपने यहां एक बार में एक वोटर वोटिंग करेगा। वोटर्स का स्वागत किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed