{"_id":"577c04684f1c1b78467f9ba6","slug":"cantt-ke-baazar","type":"story","status":"publish","title_hn":"छावनी के बाजार होंगे नो ठेला जोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छावनी के बाजार होंगे नो ठेला जोन
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Wed, 06 Jul 2016 01:58 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी क्षेत्र के मुख्य बाजारों समेत चाट बाजार में जल्द ही ठेलों पर प्रतिबंध लग जाएगा। इसके स्थान पर चाट बाजार में मोबाइल फूड प्लाजा और अन्य जगह मोबाइल फूड वैन संचालित होगी। जिन्हें कैंट बोर्ड से लाइसेंस भी लेना होगा।
मेरठ कैंट स्मार्ट कैंट बनने की राह पर है। स्मार्ट कैंट डेवलपमेंट प्लान रक्षा मंत्रालय पहले ही मंजूर कर चुका है। अब कैंट बोर्ड छावनी के मुख्य बाजारों और चाट बाजार को नो ठेला जोन बनाने की तैयारी में है। छावनी में करीब 700 ठेला संचालन है। जिनसे कैंट बोर्ड तय बाजार शुल्क वसूलता है।
छावनी के मुख्य बाजार जैसे आबूलेन, सदर बाजार आदि के व्यापारी कई बार दुकानों के सामने ठेले खड़े करने वालों का विरोध दर्ज करा चुके हैं। वहीं कैंट बोर्ड का दावा है कि बाजार में ठेले वाले मुख्य रुप से जाम का कारण बनते हैं। ऐसे में इन्हें मुख्य बाजारों में खड़ा नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके अलावा छावनी की ओर से बनाए गए चाट बाजार में भी ठेले खड़े नहीं होंगे। इनकी जगह पर वहां मोबाइल फूड प्लाजा बनाए जाएंगे। साथ ही मोबाइल फूल वैन भी चलाई जाएंगी। इन सभी को कैंट बोर्ड से लाइसेंस लेना होगा। इसके बाद ही इन्हें छावनी में चलाने की अनुमति दी जाएगी। कैंट बोर्ड इनकी गुणवत्ता पर भी नजर रखेगा।
अभी ये है नो ठेला जोन
- वेस्ट एंड रोड
- आबूलेन