फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cantt board will take the responsibility of abulane

आबूलेन की व्यवस्था अपने हाथ में लेगा कैंट बोर्ड

Wed, 01 Mar 2017 09:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 01 Mar 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
cantt board will take the responsibility of abulane
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

कैंट बोर्ड आबूलेन को लेकर प्लान तैयार कर रहा है। दुकानों के बाहर से अतिक्रमण हटाया जाएगा। फुटपाथ चौड़ा किया जाएगा। पार्किंग व्यवस्था कैंट बोर्ड अपने हाथ में लेगा। बोर्ड ने आबूलेन को लेकर सर्वे का काम शुरू कर दिया है। आबूलेन पर ग्राहकों की सहूलियत को ध्यान में रखकर प्लान बनाया जा रहा है।

विज्ञापन


शहर का हार्ट कहे जाने वाले आबूलेन मार्केट को बेहतर और व्यवस्था ठीक करने के लिए कैंट बोर्ड प्लान तैयार कर रहा है। पार्किंग की समस्या से लेकर ग्राहकों की सुविधा तक को ध्यान में रखा जा रहा है। फुटपाथ को चौड़ा किया जाएगा। आबूलेन पर जिन्होंने दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर रखा है, उसे हटाया जाएगा। इसके अलावा कामर्शियल और रिहायशी के नाम पर हो रहे काम का आंकलन किया जाएगा। कामर्शियल में भी एरिया तय है। यह देखा जाएगा कि तय एरिया का ही इस्तेमाल कामर्शियल किया जा रहा है या वह उससे अधिक है। नियम के विपरीत होने वाले काम पर कैंट बोर्ड कार्रवाई के मूड में है। दुकानों के बाहर अतिक्रमण की वजह से फुटपाथ बहुत छोटा है। कैंट बोर्ड सूत्रों के मुताबिक बाजार के दोनों तरफ फुटपाथ को चौड़ा किया जाएगा। फुटपाथ इस तरह तैयार बनाया जाएगा पैदल आराम से घूमकर शॉपिंग और विंडो शॉपिंग की जा सके। कैंट बोर्ड ने सर्वे का काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


पार्किंग खुद लेगा हाथ में
कैंट बोर्ड पार्किंग की व्यवस्था अपने हाथ में लेने पर विचार कर रहा है। पार्किंग की समस्या अभी खत्म नहीं हुई है। सीईओ डीएन यादव के कार्यकाल में आबूलेन पर डिवाइडर बनाया गया था। डिवाइडर से 15 फीट की दूरी पर पार्किंग के लिए सफेद पट्टी तैयार की गई थी। सफेद पट्टी के दायरे में दोनों तरफ वाहन पार्क किए जाने थे। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। सड़क के दोनों तरफ साइड में वाहन खड़े होते हैं। सफेद पट्टी खत्म हो चुकी है। बोर्ड नए प्लान के तहत पार्किंग अपने हाथ में लेगा।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क के दोनों ओर रहेगी क्रेन
अवैध पार्किंग पर कार्रवाई करने के लिए सड़क के दोनों तरफ क्रेन लगाई जाएगी। क्रेन से गाड़ियां उठाई जाएंगी। तय पार्किंग स्थल पर पार्किंग होगी। इसको लेकर सख्ती की जाएगी। आबूलेन पर ब्यूटीफिकेशन भी होगा। सर्वे के बाद बोर्ड व्यापारियों के साथ भी बैठक करेगा।


छह महीने में होगा म्यूटेशन
मंगलवार को सिविल एरिया कमेटी की बैठक हुई। इसमें तय किया गया कि म्यूटेशन के मामले छह महीने में निपटा दिए जाएं। अवधि तय होने से कार्रवाई जल्दी होगी। हालांकि बैठक अभी पूरी नहीं हुई है। बैठक कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा की अध्यक्षता में हुई। सीईओ राजीव श्रीवास्तव और सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed