{"_id":"fcd342b419cae393b3cc6e3dac2f641b","slug":"cantt-board-meerut-meeting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"97 करोड़ से स्मार्ट होगा कैंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
97 करोड़ से स्मार्ट होगा कैंट
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Wed, 02 Sep 2015 01:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ शहर को स्मार्ट सिटी में शामिल करने के लिए भले ही जद्दोजहद चल रही हो, लेकिन कैंट बोर्ड ने अपने क्षेत्र को स्मार्ट बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। बोर्ड की विशेष बैठक में चालू वर्ष के 62 करोड़ के रिवाइज और आगामी वित्तीय वर्ष के लिए 97 करोड़ रुपये के बजट पर मुहर लगा दी गई। सदस्यों की मांगों को भी बिना हीला-हवाली के मान लिया गया।
विज्ञापन
कैट बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल सुनील यादव के किसी कारण बैठक में शामिल नहीं होने के चलते पहली बोर्ड बैठक को देर शाम स्थगित कर दिया गया था। इसके स्थान पर मंगलवार को विशेष बैठक की गई। अध्यक्ष की अनुपस्थिति में अध्यक्षता बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने की।
विज्ञापन
सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने बोर्ड का एजेंडा, चालू वित्तीय वर्ष के 45 करोड़ रुपये के बजट के सापेक्ष 62 करोड़ रुपये के संशोधित और आगामी वित्तीय वर्ष का ओरिजिनल बजट 97 करोड़ रुपये रखा। सीईओ ने कहा कि इस बजट से कैंट में शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारा जाएगा। इसमें शिक्षा के लिए 16 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इससे क्षेत्र के स्कूलों को कॉनवेंट स्तर का किया जाएगा। स्कूलों में स्मार्ट क्लास, अतिरिक्त कक्ष, कंप्यूटर और लाइब्रेरी बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं के लिए 65 लाख रुपये रखे गए हैं। इसमें अस्पतालों में रेडियोलॉजी, पैथोलॉजी, अल्ट्रासाउंड, न्यू एक्सरे प्लांट, पाइप लाइन ऑक्सीजन सिस्टम, पैरा मेडिकल स्टाफ की भर्ती की जाएगी। सड़क के लिए 2 करोड़ और सफाई के लिए 6 करोड़ रुपये रखे गए। सदस्यों की सहमति से बजट पास कर दिया गया। बैठक में बोर्ड सदस्य विपिन सोढ़ी, रिनी जैन, अनिल जैन, धर्मेंद्र सोनकर, नीरज, मंजू गोयल और बुशरा कमाल, कर्नल सुबोध गर्ग, कर्नल एके वैद्य, जीई राकेश त्यागी आदि मौजूद रहे।
डोर टू डोर उठेगा कूड़ा
तीन वार्डों में डोर टू डोर चल रही कूड़ा उठाने की योजना को बढ़ाकर सभी वार्डों में लागू कर दिया है। सफाई के लिए 6 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा है। इसमें पहले चरण में 10 बायो-ईको फ्रेंडली टॉयलेट बनाए जाएंगे। कुल 75 टॉयलेट बनाए जाने हैं। नई गाड़ियां, टैंक क्लीन मशीन, मोबाइल टॉयलेट और डस्टबिन की खरीद की जाएगी।
सीवर लाइन की बनेगी डीपीआर
क्षेत्र में सीवर लाइन के पहले से बने साढ़े आठ करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को रिवाइज करने को भी हरी झंडी दे दी गई। अब इसकी डीपीआर बनवाई जाएगी।
सीईओ को दिलाई शपथ
उपाध्यक्ष बीना वाधवा ने सीईओ राजीव श्रीवास्तव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। डीएम पंकज यादव और ब्रिगेडियर जेएस बिश्नोई को बैठक में नहीं पहुंचने के चलते शपथ नहीं दिलाई जा सकी।