{"_id":"452e77971f26149c1dc9a7c2e389a6e2","slug":"cantt-board-meerut-hindi-news-2","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण की रिपोर्ट तैयार, अब कार्रवाई की बारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण की रिपोर्ट तैयार, अब कार्रवाई की बारी
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 14 Feb 2016 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैंट बोर्ड ने बाजारों में फैले अतिक्रमण की रिकार्डिंग की रिपोर्ट लगभग तैयार कर ली है। अब कैंट बोर्ड छावनी क्षेत्र के बाजारों में अतिक्रमण करने वालों को नोटिस भेजेगा।
विज्ञापन
कैंट बोर्ड सीईओ राजीव श्रीवास्तव के निर्देश पर सीईई अनुज सिंह के नेतृत्व में छावनी क्षेत्र के बाजारों में 31 जनवरी से ड्रोन कैमरा उड़ाकर रिकार्डिंग कराई गई थी। यह सर्च अभियान 10 फरवरी तक चला। अब कैंट बोर्ड ने रिकार्डिंग की सीडी तैयार कर रिपोर्ट तैयार कर ली है। कैंट बोर्ड अब बाजारों में अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए नोटिस जारी करेगा।
विज्ञापन
सीईओ राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि व्यापारियों ने स्वयं अतिक्रमण हटाने की बात कही थी। कैंट बोर्ड ड्रोन कैमरे के जरिये उन पर निगाह रखे हुए है। जो व्यापारी अतिक्रमण नहीं हटाएंगे उनके खिलाफ अब सख्ती की जाएगी। अतिक्रमण करने वालों को अब सीधे नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन