{"_id":"696e39e811267623f702ae03","slug":"canter-collides-with-magic-two-youths-injured-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111089-2026-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: कैंटर ने मैजिक में मारी टक्कर, दो युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: कैंटर ने मैजिक में मारी टक्कर, दो युवक घायल
Mon, 19 Jan 2026 07:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 19 Jan 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
सरधना। कांवड़ मार्ग पर सड़क हादेस में घायल युवक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। चौधरी चरण सिंह कांवड़ पटरी मार्ग पर अटेरना पुल के पास रविवार रात तेज रफ्तार कैंटर और टाटा मैजिक की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में मैजिक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि कैंटर चालक वाहन समेत भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी सरधना में भर्ती कराया।
आजादनगर मोहल्ला निवासी अब्दुल रज्जाक पुत्र बाबुद्दीन एवं गुलजार पुत्र रफाकत रविवार रात टाटा मैजिक में सवार होकर खतौली से पशुओं के लिए चोकर लेने जा रहे थे। जैसे ही उनका वाहन कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर अटेरना पुल के पास पहुंचा, तभी तेज गति से आ रहे कैंटर ने मैजिक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद कैंटर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सरधना भिजवाया। गंभीर हालत होने पर घायलों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। पुलिस फरार कैंटर चालक की तलाश में जुटी है।