फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Canter collides with bike in Shamli three laborers killed

शामली में बड़ा सड़क हादसा, कैंटर ने बाइक को मारी टक्कर, तीन मजदूरों की मौत

Tue, 15 Dec 2020 10:19 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, शामली
अमर उजाला नेटवर्क, शामली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 15 Dec 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
Canter collides with bike in Shamli three laborers killed
मौके पर पहुंची पुलिस और भीड़ - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के शामली जिले में मंगलवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। एक कैंटर ने बाइक सवार तीन मजदूरों को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


तीनों मृतक हरियाणा में कंबल फैक्टरी में मजदूरी करके बाइक से अपने घर लौट रहे थे। रास्ते में यह हादसा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन


मंगलवार रात करीब 8 बजे भूरा चुंगी नौगजा पीर निवासी 35 वर्षीय वसीम, 40 वर्षीय अकरम और 20 वर्षीय शाहरुख पानीपत कंबल फैक्टरी में मजदूरी करके बाइक से कैराना आ रहे थे। पानीपत रोड पर गांव पंजीठ के पास विपरीत दिशा से जा रहे कैंटर ने बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को पहले कैराना सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस ने तीनों शवों को शामली भेज दिया। युवकों की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed