{"_id":"6a7366d86062d431280a5b58","slug":"canteen-operator-assaulted-at-liquor-shop-meerut-news-c-73-1-mtd1002-108177-2026-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शराब के ठेके पर कैंटीन संचालक के साथ मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शराब के ठेके पर कैंटीन संचालक के साथ मारपीट
विज्ञापन
परीक्षितगढ़। क्षेत्र के गांव खजूरी निवासी एवं शराब ठेके की कैंटीन के संचालक के साथ चार युवकों ने मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी उसकी जेब से सात हजार रुपये निकाल कर भाग गए। वहीं आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। पीड़ित ने चार युवकों को नामजद करते हुए तहरीर दी है।
गांव खजूरी निवासी प्रिंस पुत्र आदेश की देशी शराब ठेके के पास सरकारी कैंटीन है। कैंटीन संचालक से किसी बात पर चार युवकों ने गाली गलौज की। विरोध करने पर प्रिंस के साथ लाठी-डंडों से मारपीट कर घायल कर उसकी जेब में रखे सात हजार रुपये लेकर भाग गए। पीड़ित ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से जानकारी ली और कैंटीन में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज कब्जे में लेकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पीड़ित ने चार युवकों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।
थानाध्यक्ष केदार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में दो दिन पहले भी झगड़ा होने की बात सामने आई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।