फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cant board members not in contact with BJP officials

कैंट बोर्ड सदस्यों का भाजपा पदाधिकारियों से संपर्क नहीं

Tue, 23 Feb 2021 02:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 02:16 AM IST
विज्ञापन
Cant board members not in contact with BJP officials
कैंट बोर्ड सदस्यों का भाजपा पदाधिकारियों से संपर्क नहीं
विज्ञापन

मेरठ। कैंट बोर्ड में 25 फरवरी को होने वाले उपाध्यक्ष के चुनाव में सदस्यों का पलड़ा अभी तक भारी है। चारों सदस्यों के मोबाइल बंद होने के कारण भाजपा के पदाधिकारियों का भी उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। भाजपा के महानगर अध्यक्ष मंगलवार को इस प्रकरण में क्षेत्रीय अध्यक्ष से बात करेंगे।

कैंट बोर्ड के उपाध्यक्ष पद से विपिन सोढ़ी को हटवाने वाले सदस्य बीना वाधवा, अनिल जैन, रिनी जैन और नीरज राठौर के मोबाइल लगातार बंद हैं। उनका किसी से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। उनके शहर से ही बाहर होने की चर्चा है। ऐसे में भाजपा के पदाधिकारी उनसे बात नहीं कर पा रहे हैं। शुक्रवार को बोर्ड सदस्यों की बैठक का कोई औचित्य नहीं रह जाता है। साफ हो चुका है कि सभी सदस्य एक साथ हैं और 25 फरवरी को वे एक साथ बैठक में शामिल होकर अपना उपाध्यक्ष चुनेंगे। पूरे प्रकरण में भाजपा के महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल का कहना है कि इस बारे में मंगलवार को क्षेत्रीय अध्यक्ष को पूरी जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed