फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   cant board make meerut dirty

मेरठ : स्वच्छता के प्रहरी ही शहर को कर रहे गंदा

Tue, 11 Feb 2020 01:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
cant board make meerut dirty
मेरठ : स्वच्छता के प्रहरी ही शहर को कर रहे गंदा
विज्ञापन

मेरठ। स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपये खर्च करने के बाद भी शहर में गंदगी के ढेर लगे हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि, शहर को स्वच्छ बनाने की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर है, जो प्रहरी बनकर लोगों को स्वच्छता की शपथ दिला रहे हैं, वे ही शहर को गंदा करने में लगे हैं। हम बात कर रह हैं छावनी परिषद मेरठ की जिसने जेलचुंगी से किला रोड पर अब्दुल्लापुर तक सड़क किनारे और आबूनाला के आसपास कूड़ें के ढेर लगाकर अवैध डंपिंग ग्राउंड बना दिए हैं। आलम यह है कि कूड़े की गंदगी और इससे उठने वाली बदबू के कारण लोगों का सांस लेना तक मुश्किल हो रहा है।
लोगों ने बताया कि जेलचुंगी से किला रोड पर अब्दुल्लापुर तक सड़क किनारे और आबूनाला के आसपास लगातार कूड़ा डाला जाने से यहां हजारों मीट्रिक टन कूड़ा जमा हो गया है। बीते दिनों प्रदेश के पूर्व मुख्य सचिव और एनजीटी के निर्देश पर बनी ओवरसाइट समिति के सदस्य ने भी मौके का निरीक्षण कर कैंट बोर्ड को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद कैंट बोर्ड ने यहां कूड़ा डालना बंद नहीं किया है।
विज्ञापन

रोज निकलता है 100 टन कचरा
359 एकड़ क्षेत्र में फैले कैंट में 10 हजार 400 घर हैं। दो हजार दुकानें हैं। सफाई कर्मचारियों और अधिकारियों की संख्या मिलाकर 280 हैं। छावनी से प्रतिदिन 100 टन कूड़ा-कचरा निकलता है। कैंट क्षेत्र में इस कूड़े को एकत्र करने के लिए 20 बड़े कचरा घर हैं। इस कचरे को कैंट बोर्ड की गाड़ियां भरकर परीक्षितगढ़ रोड ले जाती हैं। वहां इसे अब्दुल्लापुर में खुले में फेंक दिया जाता है। यह हाल तब है जब कैंट को स्मार्ट कैंट का दर्जा प्राप्त है, लेकिन इसके बावजूद कैंट बोर्ड ने कूड़ा निस्तारण के लिए कोई पहल नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार लिख चुके हैं पत्र
किला रोड को पूरी तरह गंदा कर दिया है। इसको लेकर हम कई बार कैंट के अधिकारियों को पत्र लिख चुके हैं। हम पूर्व में कई बार कूड़े को उठवा भी चुके हैं, लेकिन फिर से छावनी की गाड़ी कूड़ा डाल देती है। - डॉ. अरविंद कुमार चौरसिया, नगरायुक्त।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed