फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cannerite team became the winner of Mont Fort Cricket Cup

Meerut News: मोंट फोर्ट क्रिकेट कप विजेता बनी कैनेराइट टीम

Thu, 29 Dec 2022 09:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Dec 2022 09:00 AM IST
विज्ञापन
Cannerite team became the winner of Mont Fort Cricket Cup
कैनेराइट ने सहारनपुर इलेवन को 7 रन से हराया
विज्ञापन

सरधना। सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज में चल रहे मोंटफोर्ट क्रिकेट कप में बुधवार को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला गया। मुख्य अतिथि विधायक अतुल प्रधान ने खिलाडियों का परिचय प्राप्त किया। सेंट चार्ल्स इंटर कॉलेज के प्रबंधक ब्रदर सेवक गेब्रियल ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत किया।
टूर्नामेंट का फाइनल मैच कैनेराइट व सहारनपुर इलेवन के बीच खेला गया। कैनेराइट ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 135 रन बनाये। कैनेराइट की ओर से अनिकेत ने 34 व फहीम उल हक ने 23 रनों की पारी खेली। सहारनपुर इलेवन की ओर से सुहैल ने 3 व अमनदीप ने 2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए सहारनपुर इलेवन निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट खोकर 128 रन ही बना सकी। सहारनपुर ने मात्र सात रनों से मैच गवां दिया। सहारनपुर इलेवन की ओर से अनमोल ने सर्वाधिक 38 रन बनाये। कैनेराइट की तरफ से नाजिम और फरमान ने 2-2 विकेट लिए। मोहम्मद फरमान को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने विजेता टीम को ट्रॉफी व टूर्नामेंट पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। टूर्नामेंट का बेस्ट गेंदबाज फहीम उल हक को, बेस्ट बल्लेबाज मोहम्मद माज को व मैन ऑफ द टूर्नामेंट मोहम्मद माज को इंग्लिश विलो बैट देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में सूर्यदेव त्यागी, बाँके पवार, अलीशाह, महेश सोम, हाजी अकबर, सुहैल शाह, शादाब खान, इरफान मलिक, मोहित जैन रहे। जॉर्ज स्टीफन, शिवम शर्मा, जीशान, राहुल, किशन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed