{"_id":"6abbd32f4eb96471780690ae","slug":"canera-bank-related-news-meerut-news-c-14-1-mrt1002-1316149-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: साइबर ठगी से बचाव के लिए जागरूक किया
विज्ञापन
Note... महत्वपूर्ण संक्षेप
.. ओटीपी, यूपीआई पिन और बैंक विवरण साझा न करने की सलाह
..1930 हेल्पलाइन पर तत्काल शिकायत दर्ज कराने की जानकारी
मेरठ।
केंद्रीय सतर्कता आयोग के निर्देशों के अनुपालन में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत साइबर अपराध और वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव को लेकर जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।
केनरा बैंक जेलचुंगी के क्षेत्रीय सतर्कता अधिकारी मनीष कुमार वार्ष्णेय ने प्रतिभागियों को साइबर ठगी के विभिन्न तरीकों की जानकारी दी। आरसेटी निदेशक निशांत गौतम भी मौजूद रहे। सत्र में 37 प्रतिभागियों ने भाग लिया। मनी म्यूल खाते, डिजिटल गिरफ्तारी, ओटीपी, यूपीआई और क्यूआर कोड के जरिए होने वाली धोखाधड़ी से सावधान रहने को कहा गया। बैंक खाता किसी अन्य व्यक्ति को उपयोग के लिए न देने तथा ओटीपी, यूपीआई पिन, एटीएम पिन, सीवीवी और पासवर्ड साझा न करने की सलाह दी गई। साइबर ठगी होने पर तत्काल बैंक को सूचित कर 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी दी गई।