{"_id":"57d1ce764f1c1ba90a317388","slug":"candidates-come-to-counseling-commotion","type":"story","status":"publish","title_hn":"काउंसिलिंग कराने आए अभ्यर्थियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काउंसिलिंग कराने आए अभ्यर्थियों का हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Fri, 09 Sep 2016 02:29 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में काउंसिलिंग के लिए आए अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमबीबीएस काउंसिलिंग 2016 में अभ्यर्थियों का बुरा हाल है। वहीं आरोप लग रहे हैं कि काउंसिलिंग सेंटर पर घालमेल किया जा रहा है। एमबीबीएस की खाली सीटों की स्थिति का स्क्रीन पर पता नहीं चल पा रहा है। सरकारी कालेजों में कितनी सीटें भरी गई हैं और कितनी सीटें खाली है, इसकी कोई जानकारी नहीं है। वहीं, बृहस्पतिवार को कुछ अभ्यर्थियों और उनके अभिभावकों ने हंगामा कर दिया। कहा कि कुछ अभ्यर्थियों को तवज्जो दी जा रही है, लो मेरिट होने के बाद भी उन्हें सरकारी कोटे से सीट आवंटित कर दी गई है। हालांकि काउंसिलिंग सेंटर की तरफ से सारे आरोपों को निराधार बताया गया है।
नीट परीक्षा पास करने के बाद अब अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित किए जा रहे हैं। मेडिकल कॉलेज में काउंसिलिंग चल रही है। बृहस्पतिवार को मुख्यालय (लखनऊ) की तरफ से आदेश जारी किया गया है कि जिन अभ्यर्थियों की स्टेट रैंक 6 हजार से अधिक है, उन सभी की काउंसिलिंग 13 सितंबर को होगी। प्राचार्य डॉ. केके गुप्ता का कहना है कि देर शाम को डीजी मेडिकल चिकित्सा शिक्षा का आदेश प्राप्त हुआ है। किसी भी स्तर पर कोई गड़बड़ी नहीं हो रही है, सर्वर ही इतना खराब है कि काउंसिलिंग कराने में लंबा वक्त लग रहा है।
करना पड़ रहा लंबा इंतजार
अभ्यर्थियों का आठ घंटे तक लाइन में खड़े होकर भी नंबर नहीं आ रहा है। पहले डाक्यूमेंट वेरीफिकेशन और उसके बाद सीट लॉक करने से लेकर कॉलेज आवंटित कराने में रात के 12 बजे तक लाइनों में लगना पड़ रहा है। वहीं कोर्ट का आदेश है कि रात 12 बजे के बाद काउंसिलिंग ना की जाए, जिस कारण से उन्हें अगले दिन भी काउंसिलिंग का इंतजार करना पड़ रहा है।