{"_id":"5884b76a4f1c1bc77cf002c0","slug":"candidate-applying-hattrick-confidence-of-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने इस बुजुर्ग उम्मीदवार पर फिर जताया भरोसा, कैंट से दे दिया टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने इस बुजुर्ग उम्मीदवार पर फिर जताया भरोसा, कैंट से दे दिया टिकट
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Updated Mon, 23 Jan 2017 02:16 PM IST
विज्ञापन
भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने यूपी विधानसभा चुनाव 2017 के लिए प्रत्याशियों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इसके पहले भाजपा ने पहले व दूसरे चरण के लिए 149 प्रत्याशियों की लिस्ट जारी की थी। मेरठ जिले की छह सीटों पर तो बीजेपी ने पहले ही दावेदार मैदान में उतार दिए थे, लेकिन अब अंतिम व सातवीं सीट पर भी प्रत्याशी घोषित कर दिया गया है। मेरठ कैंट से सत्यप्रकाश अग्रवाल को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन
जानिए, भाजपा ने सत्यप्रकाश पर क्यों जताया भरोसा
मेरठ जिले की कैंट सीट पिछले 15 सालों से एक ही पार्टी के पाले में रही है जिस पर सत्यप्रकाश अग्रवाल भाजपा से विधायक बनते आ रहे हैं। अग्रवाल बीजेपी के दूसरे ऐसे नेता है जो मेरठ जिले में लगातार 15 सालों से विजय हासिल करते आ रहे हैं। माना जा रहा है कि यहीं वजह है कि भाजपा ने इस बार भी सत्यप्रकाश अग्रवाल पर भरोसा जताया है।
विज्ञापन
बता दें कि अब जनपद की सातों सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवार घोषित कर दिए है। बीजेपी के दो प्रत्याशी सोमेद्र तोमर (दक्षिण सीट) और जितेंद्र सतवाई (सिवालखास सीट) से नामांकन कर चुके है।
विज्ञापन