{"_id":"694d6aae462ce25b3d0fd7c6","slug":"camps-were-set-up-at-13-locations-in-the-city-and-complaints-regarding-house-tax-were-resolved-meerut-news-c-14-1-mrt1004-1064022-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: शहर में 13 स्थानों पर लगाए शिविर, गृहकर पर आपत्तियों का किया समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: शहर में 13 स्थानों पर लगाए शिविर, गृहकर पर आपत्तियों का किया समाधान
विज्ञापन
मेरठ। क्रिसमिस-दिवस पर छुट्टी वाले दिन बृहस्पतिवार को नगर निगम की ओर से शहर में 13 स्थलों पर शिविर लगाए गए। इनमें करीब तीन हजार गृहकर बिलों का निस्तारण किया गया। नगर आयुक्त सौरभ गंगवार का कहना है कि गृहकर के बढ़े बिल आने पर कुछ भवन स्वामियों की ओर से आपत्तियां आ रही हैं। उनके समाधान के लिए वार्डों में शिविर लगाए गए। इसमें 80 प्रतिशत से ज्यादा बिल सही हैं, बाकी भवन स्वामियों से स्वकर निर्धारण प्रपत्र भरवाए जा रहे हैं। भौतिक सत्यापन के बाद इन मामलों का भी समाधान किया जाएगा।
नगर निगम की ओर से गृहकर बिल पर 31 दिसंबर तक 20 प्रतिशत की छूट दी जानी है। जीआईएस सर्वे के आधार पर नए गृहकर के बिल करीब 3.50 लाख भवनों में वितरित किए गए हैं। गृहकर के बढ़े बिल को लेकर विवाद को देखते हुए महापौर हरिकांत अहलूवालिया ने बुधवार को निगम के अधिकारी और गृहकर मित्रों के साथ बैठक की थी।
नगर आयुक्त के निर्देश पर बृहस्पतिवार को वार्ड-50, 72 व 36 सहित आठ वार्डों में 13 स्थलों पर शिविर लगाए गए। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी एसके गौतम का कहना है कि आगे भी शिविर लगाए जाएंगे।पार्षदों की मौजूदगी में अब रोजाना वार्डों में गृहकर के बिल पर आई शिकायतों का निस्तारण कराया जा रहा है।