फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Campaign against encroachment to be launched tomorrow

Meerut News: अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को चलेगा अभियान

Thu, 07 May 2026 06:08 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 06:08 PM IST
विज्ञापन
Campaign against encroachment to be launched tomorrow
मवाना। उपजिलाधिकारी ने पालिका में आयोजित समीक्षा बैठक में कहा कि सोमवार को नगर के मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। व्यापारी इससे पहले ही अपना अतिक्रमण स्वयं हटा लें।
विज्ञापन


पालिका अतिथि गृह में पालिका अध्यक्ष अखिल कौशिक व ईओ पूजा सिंह के साथ उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह ने जाम व अतिक्रमण की समस्या को लेकर बैठक की। जिसमें उन्होंने ईओ को निर्देश दिए कि सोमवार को अपनी टीम को अतिक्रमण हटाने के लिए तैयार रखें। साथ ही सोमवार से पहले नगर में अनाउंसमेंट कराकर लोगों को सचेत कर दें कि जिन्होंने अतिक्रमण कर रखा है वह लोग मुख्य मार्ग से अपना अतिक्रमण हटा लें। यदि अभियान के दौरान पालिका कर्मचारियों की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाया जाता है तो सामान को जब्त करने के साथ ही चालान की कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed