फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Camp for child marriage awareness and legal information at Ambedkar Inter College

Meerut News: बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता फैलाने की दिलाई शपथ

Thu, 29 Jan 2026 06:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jan 2026 06:36 PM IST
विज्ञापन
Camp for child marriage awareness and legal information at Ambedkar Inter College
आंबेडकर इंटर कॉलेज में बाल विवाह जागरूकता शिविर में विद्यार्थियों को दी जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और बेटियां फाउंडेशन की ओर से आंबेडकर इंटर कॉलेज में बाल विवाह जागरूकता एवं कानूनी जानकारी देने के लिए शिविर लगाया गया। कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष अंजु पाण्डेय ने सभी को बाल विवाह रोकने के लिए जागरूकता फैलाने की शपथ दिलाई।
मुख्य अतिथि डॉ. गौरव गर्ग रहे। उन्होंने पेट संबंधी बीमारियों की जानकारी दी। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि कम उम्र में विवाह न केवल कानूनी अपराध है, बल्कि इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी गंभीर प्रभाव पड़ता है। कम उम्र में गर्भधारण के कारण किशोरियों में ये समस्याएं अधिक देखने को मिलती हैं। जिससे उनका संपूर्ण स्वास्थ्य प्रभावित होता है। डॉक्टर ने संतुलित आहार, स्वच्छता, समय पर भोजन, साफ पानी के उपयोग व नियमित स्वास्थ्य जांच पर विशेष जोर दिया।
विज्ञापन

विधिक सेवा प्राधिकरण से सुनील दत्त और स्वयंसेवक मुस्कान ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे समाज में बाल विवाह रोकने और स्वस्थ जीवन शैली अपनाने का संदेश फैलाए। संस्था काउंसलर मीनू बाना ने कहा कि बाल विवाह को कहें ना और स्वास्थ्य, शिक्षा से अपना भविष्य सुरक्षित करें। शिविर में सचिव शिवकुमारी गुप्ता, लक्ष्मी बिंदल, काॅलेज कोऑर्डिनेटर रीना सिंह का सहयोग रहा। कॉलेज प्रिंसिपल आरपी सिंह ने संस्था के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed