फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Calls raised to address the 270-meter stretch left out of a popular road; demand made to complete the construction.

Meerut News: लोकप्रिय रोड का 270 मीटर हिस्सा छोड़ने पर उठी आवाज, निर्माण पूरा कराने की मांग

Sat, 05 Sep 2026 08:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2026 08:51 PM IST
विज्ञापन
Calls raised to address the 270-meter stretch left out of a popular road; demand made to complete the construction.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरधना। लोकप्रिय इंटर कॉलेज रोड के अधूरे निर्माण को लेकर हरियाली संरक्षण ट्रस्ट और भाकियू आजाद ने आवाज उठाई है। संगठन के पदाधिकारियों ने शनिवार को तहसील में अधिकारियों को शिकायत देकर पीडब्ल्यूडी की ओर से आबादी के बीच छोड़े गए करीब 270 मीटर सड़क के हिस्से का निर्माण कराने की मांग की। मेरठ पहुंचकर मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल से भी मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया।
संगठन के अनुसार लोकप्रिय रोड पर करीब दो किलोमीटर सड़क का निर्माण प्रस्तावित है, लेकिन आबादी के बीच करीब 270 मीटर महत्वपूर्ण हिस्सा निर्माण से छोड़ दिया गया। यह मार्ग महाराणा प्रताप नगर, धर्मपुरी, ईदगाह बस्ती, अमन कॉलोनी समेत आसपास की आबादी के लिए प्रमुख संपर्क मार्ग है। संगठन ने इस हिस्से को भी सड़क निर्माण योजना में शामिल कराने की मांग की है। पदाधिकारियों ने बताया कि इस हिस्से में प्राचीन महादेव मंदिर, ईसाई कब्रिस्तान, हिंदू बच्चा श्मशान धाम, माता का मंदिर, स्कूल और नेशनल हाईवे से जोड़ने वाला लिंक रोड होने के साथ कई कॉलोनियों का आवागमन भी इसी मार्ग से होता है।
विज्ञापन

सड़क की हालत खराब होने के कारण राहगीरों, श्रद्धालुओं और स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आरोप है कि गड्ढों के कारण आए दिन वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। संगठन ने सड़क के दोनों ओर पर्याप्त चौड़ाई की मजबूत सीसी नाली बनाने की मांग की है। उन्होंने प्रशासन से अधूरे हिस्से का निर्माण जल्द शुरू कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में रिहान मलिक, अंकुर गुप्ता, अंकित, विवेक, तेजपाल शर्मा, प्रशांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed