फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Calls for adopting the ideals of Savitribai Phule

Meerut News: सावित्रीबाई फुले के आदर्श अपनाने का आह्वान किया

Sat, 03 Jan 2026 07:10 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 03 Jan 2026 07:10 PM IST
विज्ञापन
Calls for adopting the ideals of Savitribai Phule
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता नदीम चौहान ने सिवालखास विधानसभा क्षेत्र में सावित्रीबाई फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी कार्यकर्ताओं, सामाजिक संगठनों और क्षेत्रीय लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।

कार्यक्रम की शुरुआत सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर की गई। सपा नेता नदीम चौहान ने उनके जीवन और संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सावित्रीबाई फुले ने कठिन परिस्थितियों में भी शिक्षा को सामाजिक बदलाव का सबसे सशक्त माध्यम बनाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं, दलितों और वंचित वर्गों को शिक्षा से जोड़ने के लिए उनका योगदान आज भी प्रेरणास्रोत है। नदीम चौहान ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने समाज में फैली कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया और बराबरी, न्याय तथा शिक्षा का संदेश दिया। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके विचारों को आत्मसात करें और शिक्षा के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका निभाएं। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं ने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय को लेकर संकल्प भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed