फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Calling her aunt, she got the door opened and robbed Rs 75 lakh.

Meerut News: खाला कहकर खुलवाया दरवाजा और कर दी 75 लाख की लूट

Sat, 06 Dec 2025 09:15 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Sat, 06 Dec 2025 09:15 PM IST
विज्ञापन
Calling her aunt, she got the door opened and robbed Rs 75 lakh.
मोहल्ला लाल मोहम्मद डकैती में हुई वारदात के लिए पुलिस ने खंगाले 50 सीसीटीवी, नहीं मिला सुराग
विज्ञापन

चार टीमें कर रही काम
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। मोहल्ला लाल मोहम्मद में शुक्रवार देर रात नाजिम अली के मकान में तीन बदमाशों ने खाला कहकर गेट खुलवाया था। बल्ब बदलने के बहाने घर में घुस कर महिला व अन्य लोगों को बंधक बनाकर 60 तौला सोने, 37 तौला चांदी के जेवरात व 14 लाख रुपये की नकदी लूट ली थी। पुलिस ने लगभग 50 सीसीटीवी खंगाले है। अभी सुराग नही मिले है। पीडित पक्ष ने 75 लाख से अधिक नुकसान होना बताया है। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने खुलासे के लिए चार टीम लगाई है।


शुक्रवार देर रात हुई लूट की घटना से क्षेत्र में दहशत है। पुलिस ने शनिवार को घटना स्थल व आसपास तथा नगर की कोतवाली व अन्य स्थानों पर लगे पचास सीसीटीवी खंगाले। लोगों ने बदमाशों के बारे में जानकारी भी ली। अभी सुराग नही मिल सके। एसएसपी संजय कुमार वर्मा, एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत रात में ही घटना स्थल पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

एसएसपी ने एसओजी, सर्विलांस व खतौली कोतवाली की दो टीमों को लगाया है। सीओ खतौली राम आशीष यादव ने बताया कि पुरानी घटनाओं का भी संज्ञान लिया जा रहा है। जांच में आया कि बदमाश थाने के बराबर वाले रास्ते से घटना करने के लिए आए तथा इसी रास्ते से एक ही बाइक पर भागे थे। बदमाश घर में 40 मिनट रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे दिया घटना को अंजाम
पीड़ित नाजिम अली की पत्नी शबीना ने बताया कि करीब दस बजे उनके मकान की घंटी बजी थी। बाहर मौजूद युवक ने खाला कहकर दरवाजा खोलने के लिए कहा। दरवाजा खोलते ही मुंह पर कपड़ा लपेटे एक बदमाश बल्ब बदलना कहते हुए घर में जबरन घुस आया। वह पीछे पीछे आई तभी हेलमेट लगाए दो बदमाश भी अंदर आ गए।
इस दौरान उनके पति व पडोसी नावेद उर्फ दददू व उनकी पत्नी शीबा भी मौजूद थे। जो कुछ देर पहले ही आए थे। बदमाशों ने इस दोनों को कुछ नही कहा। पीड़िता व उसके पति के हाथ बांध दिए थे । एक बदमाश उनके पास मौजूद रहकर धमकाते हुए सभी को तमंचों व चाकू से आतंकित करता रहा। किसी से मारपीट नही की।

महिला ने बताया कि उनसे अलमारियों की चाबी लेकर मकान में नीचे व ऊपर बने दोनों कमरों को खंगालते हुए लूटपाट की। जाते समय धमकी देते हुए उन्हें एक कमरे बंद कर बाहर से मकान से कुंडा लगा दिया था।

---
लोकल भाषा बोल रहे थे बदमाश
पीड़ित परिवार ने बताया कि बदमाश हमारे जैसी ही भाषा बोल रहे थे। जो आपस में बातचीत करते रहे। दो बदमाशों ने न तो हेलमेट उतारे तथा तीसरे ने न अपना नकाब खोला। दिखने में लंबे कद काठी के थे। एक ने नीले रंग की जींस पेंट पहनी थी। तीनों बदमाश जैकेट पहने हुए थे।


-----
बदमाशों का परिचित होना मान रही पुलिस
पुलिस का मानना है कि बदमाश पीडित परिवार के परिचित रहे है। क्योंकि परिजनों से उन्होंने जमीन बेचने पर आए दो करोड़ रुपये भी मांगे थे। संभवत: उन्हें यह भी जानकारी थी कि परिवार के अधिकांश लोग बेटी के वलीमे की दावत में मुजफ्फरनगर गए है और घर पर कुछ ही लोग मौजूद है। रोजाना घर पर नाजिम, उसकी पत्नी, भाई नासिर व नसरत का परिवार रहता है। यह दावत में गए थे।



इतना हुआ नुकसान
पुलिस ने नाजिम अली की रात में दी तहरीर के आधार पर 3-4 लाख रुपये नगद व लगभग बीस लाख रुपये के जेवर लूटने की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। शनिवार को परिजनों ने थाने पहुंच कर सामान की लिस्ट पुलिस को सौंपी। जिसमें बताया गया कि घर में उनकी बहनों फरजाना, नुसरत, इशरत के भी जेवरात रखे थे। तीनों बहने जेवरात रखकर वलीमा में गई थी।नाजिम अली का 16 तोले सोना, 10 तोले चांदी, 3 लाख 36 हजार रुपये, नासिर अली का दो तोले सोना, 20 तोले चांदी, 1 लाख 66 हजार रुपये, तीसरे भाई नसरत का 3.5 तोले सोना, 8 लाख 10 हजार रुपये, बहन फरजाना का एक लाख रुपये, 25.5 तोला सोना तथा 7 तोला चांदी, नुसरत व इशरत का 14.5 तोला सोना लूटा गया है।


---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed