फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Call to run Hanuman Chalisa centers in temples

Meerut News: मंदिर-मंदिर हनुमान चालीसा केंद्र चलाने का आह्वान

Sun, 02 Aug 2026 08:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 08:44 PM IST
विज्ञापन
Call to run Hanuman Chalisa centers in temples
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की बैठक में उपस्थित कार्यकर्ता कांवड सेवा शिव
अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल की बैठक में बनी कांवड़ सेवा की योजना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। गुरुद्वारा परिसर में रविवार को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल की संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में संगठन को मजबूत करने, हिंदू समाज को संगठित करने और आगामी पवित्र श्रावण कांवड़ यात्रा की तैयारियों पर विस्तार से मंथन किया गया।
मुख्य वक्ता मेरठ विभाग के महामंत्री गौरव गर्ग ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक और राष्ट्र भक्ति की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से प्रत्येक मंदिर में नियमित हनुमान चालीसा केंद्र संचालित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन का मुख्य ध्येय समाज को संगठित कर सेवा, संस्कार और सुरक्षा के भाव को जन-जन तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

गर्ग ने आगामी कांवड़ यात्रा के दौरान लगाए जाने वाले सेवा शिविरों में कार्यकर्ताओं से बढ़-चढ़कर योगदान देने की अपील की। उन्होंने श्रद्धालुओं के लिए सेवा, सुरक्षा, चिकित्सा, जलपान और यातायात व्यवस्था में पूरी निष्ठा के साथ सहयोग करने पर बल दिया। संचालन जिला उपाध्यक्ष आदित्य कंसल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष संदीप गुर्जर, सुभाष गाब्बा, राजीव चौधरी, सुमित वर्मा, दक्ष चौधरी, प्रभात, आकाश गाब्बा, सौरभ दुबलिश, सचिन शर्मा और सम्मति जैन समेत अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का समापन भारत माता व भगवान श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed