फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Call to gear up for MLC elections

Meerut News: एमएलसी चुनाव की तैयारी में जुटने का आह्वान

Thu, 08 Oct 2026 07:55 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Thu, 08 Oct 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
Call to gear up for MLC elections
दौराला - दौराला में भाजपा की बैठक में मौजूद भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता। स्रोत: स्वयं
दौराला मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में संगठन को मजबूत करने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। गन्ना समिति निदेशक हरेंद्र चौधरी के आवास पर बुधवार को भाजपा दौराला मंडल की बैठक हुई। मंडल अध्यक्ष मनिंदर विहान की अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपते हुए संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया गया।
मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुशील चौहान ने सरधना विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से चुनाव में पूरी ताकत के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शिक्षक एमएलसी प्रत्याशी श्रीचंद शर्मा और स्नातक एमएलसी प्रत्याशी दिनेश गोयल के चुनाव में सभी कार्यकर्ता आपसी समन्वय के साथ काम करें। मतदाताओं से संपर्क कर पार्टी की नीतियों और प्रत्याशियों के पक्ष में माहौल बनाने की अपील की गई।
विज्ञापन

बैठक में शिक्षक संयोजक मुकेश शर्मा और स्नातक संयोजक अनिल फौजी ने भी चुनाव की तैयारियों की जानकारी दी। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में संपर्क अभियान को गति देने और अधिक से अधिक मतदाताओं तक पहुंचने पर चर्चा की। इस दौरान सरधना नगर मंडल अध्यक्ष विनोद जैन, विक्रम सोम, रवि पूनिया, मोहित, आलोक, धर्मेंद्र, प्रशांत, मोहन, मुदित, कपिल, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed