{"_id":"6ae8a4d250e87444990519eb","slug":"call-for-farmers-to-adopt-digital-farming-meerut-news-c-76-1-smrt1039-109105-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: किसानों से डिजिटल खेती अपनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: किसानों से डिजिटल खेती अपनाने का आह्वान
Mon, 02 Nov 2026 08:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Mon, 02 Nov 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
कृषि विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय किसान मेले में वैज्ञानिकों ने बताए बेहतर उत्पादन के तरीके
140 से अधिक स्टॉल लगाए
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में सोमवार को तीन दिवसीय अखिल भारतीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। इसमें कई जिलों के किसान पहुंचे। कुलपति डॉ त्रिवेणी दत्त ने पारंपरिक कृषि ज्ञान को आधुनिक तकनीकों के साथ जोड़ने पर जोर दिया। साथ ही उन्नत बीज संतुलित उर्वरक प्रबंधन प्राकृतिक खेती स्मार्ट सिंचाई ड्रोन और डिजिटल कृषि को अपनाने की सलाह दी।
इस दौरान विश्वविद्यालय की ओर से छह लाख रुपये से अधिक के बीजों की बिक्री की गई। इसमें किसानों महिला कृषकों और माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। 8 कृषि यंत्रों के नौ भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद आईसीएआर के सात कीटनाशक कंपनियों के नौ उर्वरक कंपनियों के 14 और पशुपालन पशु पोषण एवं उपचार से जुड़ी कंपनियों के 15 स्टॉल लगाए गए हैं। इसके अलावा सरकारी संस्थाओं और 20 कृषि विज्ञान केंद्रों ने भी अपने स्टॉल स्थापित किए हैं। कुलपति ने इनका निरीक्षण किया।
मेले आयोजक निदेशक प्रसार डॉ सतेंद्र कुमार खारी, कुलसचिव डॉ वीपी सिंह, डीन हॉर्टीकल्चर डॉ बिजेंद्र सिंह, डीन बायोटेक डॉ आर एस सेंगर, डीन डॉ जयवीर यादव, डॉ अमित कुमार, निदेशक शोध डॉ कमल खिलाड़ी, हरिओम कटियार, डॉ पीके सिंह, डॉ एसके त्रिपाठी, डॉ मुकेश, डॉ एसके लोधी, डॉ राजीव भारद्वाज, डॉ राजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
रबी मंडलीय गोष्ठी आज, कृषि मंत्री पहुंचेंगे
मोदीपुरम। किसान मेले के दूसरे दिन मंगलवार को सुबह 11 बजे मंडलीय रबी गोष्ठी और किसान मेला उद्घाटन समारोह आयोजित होगा। इसमें प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि और राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख अति विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इसके अलावा कृषि उत्पादन आयुक्त और कृषि विभाग के प्रमुख सचिव डॉ एमके शन्मुगा सुंदरम विशिष्ट अतिथि रहेंगे। मेला चार नवंबर तक चलेगा।