फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cadets were taught the correct way to wash theirCadets were taught the correct way to wash their hands. hands.

Meerut News: कैडेट्स को सिखाया हाथ धोने का सही तरीका

Sat, 20 Sep 2025 08:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Sep 2025 08:10 PM IST
विज्ञापन
Cadets were taught the correct way to wash theirCadets were taught the correct way to wash their hands. hands.
मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता ही सेवा 2025 अभियान चलाया गया। अभियान में एनसीसी कैडेट्स ने हाथों की स्वच्छता और हाथों को सही ढंग से धोने के तरीकों को सीखा। प्राचार्य ने कैडेट्स से कहा कि हाथ की स्वच्छता हमारे स्वास्थ्य के लिए उतनी ही महत्वपूर्ण है जितना कि हम भोजन ले रहे हैं।
विज्ञापन

एनसीसी अधिकारी कैप्टन लता कुमार ने कैडेट्स को हाथों को धोने के तरीके के बारे में बताया और कहा कि केवल हाथ धोना ही काफी नहीं है हमें हाथों को इस तरह से धोना चाहिए जिससे हमारे हाथ पूरी तरह कीटाणु रहित हो जाए। उन्होंने हाथ धोने के सात चरण बताए। पहला हाथों को गीला करें। दूसरा साबुन लगाएं। तीसरा हथेलियों को रगड़ें। चौथा उंगलियों को आपस में फंसाकर हथेली और उंगली के पीछे के हिस्से को ठीक से रगड़ें। पांचवां अंगूठों को गोलाकार घुमाकर कुछ सेकेंड तक रगड़ें। छठा नाखूनों के नीचे के हिस्सों को हथेली पर रगड़ें और सातवां हाथों को अच्छी तरह धोकर साफ तौलिए या साफ कपड़े से सुखाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed