फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cadets were informed about the symptoms and treatment of TB.

Meerut News: कैडेट्स को टीबी के लक्षणों और उपचार की जानकारी दी

Tue, 18 Aug 2026 06:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 06:46 PM IST
विज्ञापन
Cadets were informed about the symptoms and treatment of TB.
एनसीसी कैडेट्स के लिए टीबी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन में उपस्थित एनसीसी कैडेट। ( स्रोत संस्था
मवाना। 73 यूपी बटालियन एनसीसी के तत्वावधान और प्रशासनिक अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल के निर्देशन में कृषक इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स के लिए टीबी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार की अध्यक्षता और लेफ्टिनेंट चंद्रप्रताप सिंह व लेफ्टिनेंट मोहित शर्मा के संयुक्त संचालन में हुए इस कार्यक्रम में टीबी के कारणों, लक्षणों और बचाव पर विस्तृत चर्चा की गई। प्रधानाचार्य ने टीबी को गंभीर सार्वजनिक स्वास्थ्य मुद्दा बताते हुए इसके वैश्विक आंकड़ों और भारत सरकार द्वारा इसे समाप्त करने की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल ने कुपोषण व संक्रमण जैसे जोखिम कारकों पर प्रकाश डालते हुए टीबी की वैश्विक स्थिति और भारत की हिस्सेदारी के बारे में बताया। नायब सूबेदार अजय कुमार, हवलदार झाबरमल और हवलदार रेवताराम ने प्रोजेक्टर के जरिये कैडेट्स को टीबी के लक्षणों और उपचार की जानकारी दी। द्वितीय अधिकारी शिवम त्यागी के विशेष सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में कैडेट्स मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed