Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cadet Riya stood first and Cadet Ankush Kumar second in the speech [competition].

Meerut News: भाषण में कैडेट रिया प्रथम और कैडेट अंकुश कुमार द्वितीय

Thu, 26 Nov 2026 06:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2026 06:57 PM IST
विज्ञापन
Cadet Riya stood first and Cadet Ankush Kumar second in the speech [competition].
कृष्णा इंस्टीटयूट में संविधान दिवस मनाते हुए। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मवाना। क्षेत्र में संविधान दिवस के अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों ने जागरुकता व सम्मान समारोह आयोजित किए। इन आयोजनों में संविधान के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों पर विशेष बल दिया।
एएस इंटर कॉलेज में एनसीसी कैडेट्स ने चार्ट निर्माण, सुभाष चौक तक जागरुकता रैली, प्रश्नोत्तरी और भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित कीं। भाषण में कैडेट रिया प्रथम और कैडेट अंकुश कुमार द्वितीय रहे। प्रधानाचार्य डॉ. मेघराज सिंह और एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट बलराज सिंह ने रैली को हरी झंडी दिखाई। उन्होंने संविधान के मूल्यों और कर्तव्यों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। कृष्णा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में बीए राजनीति विज्ञान के छात्र-छात्राओं ने संविधान के विभिन्न पहलुओं पर विचार रखे। अध्यक्ष विजयराज, उप प्रधानाचार्य राजेश चौधरी और संकाय सदस्यों ने सांविधानिक आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया।
विज्ञापन

अंबेडकर समाज सुधार समिति के तत्वावधान में पार्क में लोगों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान को नमन किया। प्रहलाद प्रबंधक ने समानता के अधिकार पर अपने विचार व्यक्त किए। वर्तमान अध्यक्ष जयचंद फौजी ने सर्वधर्म एकता और सुख-दुख में सहभागिता पर बल दिया। पूर्व अध्यक्ष रवि कुमार (रवि कार्ड वाला) ने नारी शक्ति, शिक्षा और न्याय के अधिकार पर बात की। इस अवसर पर अशोक कुमार, विजेंद्र कानूनगो, श्यामवीर कानूनगो सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

कृष्णा इंस्टीटयूट में संविधान दिवस मनाते हुए। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।

कृष्णा इंस्टीटयूट में संविधान दिवस मनाते हुए। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।

कृष्णा इंस्टीटयूट में संविधान दिवस मनाते हुए। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।

कृष्णा इंस्टीटयूट में संविधान दिवस मनाते हुए। (स्त्रोत संस्थान) मवाना।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed