फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cable businessman dies after being shot in the head

UP: कारोबारी की मौत पर सवाल, इस हालत में देख पत्नी-बेटी की निकली चीख, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चार लोग

Mon, 11 Sep 2023 04:30 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 11 Sep 2023 04:30 PM IST
सार

Meerut News : मेरठ में एक कारोबारी की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। वहीं, घर पहुंची मृतक की पत्नी और बेटी की चीख निकल गई। परिजनों ने हत्या होने की बात कही है।

विज्ञापन
Cable businessman dies after being shot in the head
मेरठ पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में देहली गेट के शाह बाबा खाकी में केबल कारोबारी नील कमल शर्मा (50) की सिर में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के घर से निकलते हुए चार लोग सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। सूचना पर पहुंची देहली गेट पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। मौके से शराब की बोतल और गिलास भी बरामद किए गए। पुलिस ने मृतक का मोबाइल कब्जे में ले लिया है। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


नील कमल शर्मा की पत्नी वंदना शर्मा आरजी डिग्री काॅलेज के सामने विजय नगर में बुटीक चलाती हैं। बेटी साक्षी राजस्थान से एलएलबी कर रही है। वह दिल्ली में प्रैक्टिस भी कर रही है। बेटा सक्षम दिल्ली विवि से ग्रेजुएशन कर रहा है। रविवार को वंदना अपनी बेटी के साथ कोतवाली में मायके गई हुई थी। तीन बजे नील कमल ने अपनी पत्नी को कॉल की। पत्नी और बेटी ने थोड़ी देर में आने की बात कही।

विज्ञापन

बताया गया कि तीसरी मंजिल पर बने फ्लैट में राहुल मोटा, सोनू और दो अन्य युवक नीलकमल के साथ शराब पी रहे थे। इसी दौरान विवाद हुआ। इसके बाद नीलकमल की लाइसेंसी रिवाल्वर से ही उनके सिर के दाहिनी तरफ गोली लगने से मौत हो गई। सोनू ने फोन कर वंदना को गोली लगने की बात बताई। वंदना को बात मजाक लगी। जब थोड़ी देर में बेटी घर पर पहुंची तो खून से लथपथ शव देखकर उसकी चीख निकल गई। मां भी पीछे-पीछे आई, वह भी बेहोश होकर गिर गई। सात बजे देहली गेट पुलिस को सूचना दी तो एसपी सिटी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

वहीं, पुलिस ने राहुल मोटा, सोनू के परिजनों को हिरासत में ले लिया है। एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिजन जो हत्या का आरोप लगा रहे हैं, उसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन

परिजन बोले- नीलकमल की हुई हत्या
पुलिस प्रथम दृष्टया घटना को आत्महत्या मानकर चल रही है। नीलकमल की बेटी साक्षी पिता की हत्या करने का आरोप लगा रही है। बेटी का कहना है कि पिता का काफी समय से लाइसेंसी रिवाल्वर नवीनीकरण नहीं हुआ है, ऐसे में उनके पास गोली भी नहीं थी। इसलिए उनकी हत्या की गई है। पुलिस को हत्या करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

सोनू ने दी थी जानकारी
साक्षी ने एसपी सिटी पीयूष सिंह को बताया कि सोनू ने फोन करके बताया कि उसके पिता को गोली लग गई है। साक्षी का कहना है कि मेरे पिता सुसाइड नहीं कर सकते। सोनू की भूमिका संदिग्ध है। उसको गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। सोनू के साथ कौन-कौन शामिल थे, उन्हें भी पकड़ा जाए।

यह भी पढ़ें: कातिल बना पिता: चाकू से वार कर अपने ही बेटे को उतारा मौत के घाट, इस बात पर हुआ था विवाद

एसपी सिटी का कहना है कि अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। वहीं, आसपास लोगों की चर्चा थी कि यहां पर मैच को लेकर विवाद हुआ है। जिसके बाद ही गोली चली है।

यह भी पढ़ें: West UP News Live: लाठीचार्ज पर आक्रोश, अब 15 सितंबर तक हड़ताल पर रहेंगे अधिवक्ता, बिजनौर में महिला की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed