फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Cabinet minister Azam Khan on pm modi Serious charges

आजम खां ने हिंदू-मुस्लिम को लेकर दिया ये बड़ा बयान

Mon, 13 Feb 2017 05:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 13 Feb 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
Cabinet minister Azam Khan on pm modi Serious charges
कैबिनेट मंत्री आज़म खां

कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां ने कहा कि हिंदू-मुस्लिम की नफरत से देश का भला होने वाला नहीं है। दोनों दिलों के रिश्ते रखें। हिंदू-मुस्लिम का रिश्ता कायम नहीं रहा तो दोनों को नुकसान होगा। मुसलमानों को कम और हिंदुओं को ज्यादा नुकसान होगा। क्योंकि हिंदुस्तान हिंदुओं का है।

विज्ञापन


बिजनौर इंटर कॉलेज में सपा विधायक रुचिवीरा के समर्थन में आयोजित चुनावी जनसभा में आजम खां ने कहा कि नफरत के दरवाजे बंद होने चाहिए। जिसने चाहा मार दिया, घर जला दिया। मुजफ्फरनगर हो, दादरी हो या बिजनौर हो। आपस में हिंदू-मुस्लिमों को दिलों के रिश्ते रखने चाहिए। आज चुनाव जीतने व वोट लेने के लिए भाई सगे भाई का कत्ल कर रहा है। एक इंसान दूसरे की जान ले रहा है। जान एक की जाती है, खामियाजा को सबको भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हिंदू-मुस्लिमों में फर्क सिर्फ इतना है कि मुस्लिम मादरे वतन व हिंदू भारत माता की जय बोलते हैं। देश में गंगा और गाय को लेकर मुसलमानों के खिलाफ माहौल बनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री उनको पिल्ला और उनके एक मंत्री कुत्ता कहते हैं। क्या यही उनकी तहजीब है। एक साध्वी के मुंह से प्यार की जगह रामजादे और हरामजादे के बोल निकल रहे हैं। अगर सभी अपने हाथ में पत्थर उठा लेंगे तो दुनिया खत्म हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश के बादशाह की पत्नी दर-बदर ठोकर खा रही है। बादशाह अपनी पत्नी को ही इंसाफ नहीं दिला सके तो वे बेटियों के बारे में कैसे बोल सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश में गाय, भैंस, बकरा, मुर्गा कटने पर रोक लगनी चाहिए। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से बीफ का निर्यात ढाई गुना बढ़ गया है। बादशाह की कोठी से 300 मीटर दूर एक होटल में बाकायदा बीफ का रेट लिखा होता है। वे समझते थे कि विदेशों को बीफ निर्यात करने वाला कोई मुस्लिम होगा, जिसकी बहुत बड़ी दाढ़ी होगी, लेकिन बाद में पता चला कि बीफ के सबसे बड़े कारोबारी जैन साहब हैं।

आजम ने कहा कि मोदी सरकार में अच्छे दिन केवल अडाणी, अंबानी और विजय माल्या के आए हैं। खुद को फकीर बताने वाले बादशाह ने दो साल में 80 करोड़ के कपड़े पहने हैं। टीवी की खबर के लिए अपनी 95 साल की मां को बादशाह ने लाइन में लगा दिया। अगर उनकी मां होती तो वे बच्चों को बिलखता छोड़ देते, लेकिन मां को लाइन में नहीं लगाते। उन्होंने महाकुंभ का इतना भव्य आयोजन कराया कि अमेरिका तक में सराहा गया। अब अर्द्धकुंभ का आयोजन भी वही कराएंगे।


मायावती और शाही इमाम से किया सावधान
उन्होंने कहा कि मायावती ने कट्टरपंथी मुसलमानों को सबक सिखाने के लिए मेरठ में अपना वोट बीजेपी को ट्रांसफर करने के बारे में कह दिया। दिल्ली की जामा मस्जिद के शाही इमाम बिकाऊ माल हैं। वो बसपा के नाम पर भाजपा के लिए वोट मांग रहे हैं। 20 दिन पहले शाही इमाम मुलायम सिंह और अखिलेश में दोस्ती कराकर खुद रसगुल्ले और पकौड़ी खा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed