{"_id":"5e5976308ebc3ef3e5163052","slug":"caa-protest-non-willful-murder-report-was-prepared-against-three-youth-in-the-case-of-aleem-s-death-meerut-news-mrt471352292","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए विरोध : अलीम की मौत के मामले में तीन युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में चार्जशीट तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए विरोध : अलीम की मौत के मामले में तीन युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में चार्जशीट तैयार
विज्ञापन

मेरठ। 20 दिसंबर 2019 को शहर में हुई सीएए के विरोध में हुई हिंसा में मरने वाले अलीम पुत्र हबीब की मौत के मामले में तीन युवकों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में चार्जशीट तैयार की गई है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विवेचना की है। पुलिस अवैध पिस्टल बरामद कर चुकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट को भी विवेचना में आधार बनाया है। फरार तीसरे मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस जल्द ही चार्जशीट कोर्ट में दाखिल करेगी। अलीम की मौत के मामले में मजिस्ट्रेटी जांच भी चल रही है।
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में 20 दिसंबर को हुई हिंसा में पांच लोगों आसिफ निवासी झिलमिल कॉलोनी दिल्ली, जहीर पुत्र मुंशी निवासी रशीद नगर, मोहसिन पुत्र अहसान निवासी मोहल्ला गुलजार इब्राहिम ब्रह्मपुरी, आसिफ पुत्र शाहिद निवासी सद्दीकनगर नगर और अलीम पुत्र हबीब निवासी अहमदनगर की गोली लगने से मौत हो गई थी।
अलीम की मौत का मुकदमा नौचंदी थाने में दर्ज हुआ था। हिंसा के सभी मुकदमों की विवेचना एसपी क्राइम रामअर्ज के निर्देशन में स्पेशल इन्वेस्टीगेशन टीम (एसआईटी) कर रही है। अलीम की मौत के मामले में नौचंदी थाने के इंस्पेक्टर अपराध रामसंजीवन विवेचना कर रहे हैं। आगरा फोरेंसिक लैब से मरने वाले पांचों युवकों की पोटेशियम नाइट्रेट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिसमें पुलिस ने माना कि मरने से पहले पांचों युवकों ने हथियार चलाए थे।
विज्ञापन
साक्ष्यों के आधार पर बढ़ाई धारा
पुलिस का कहना है कि नौचंदी थाने में दर्ज अलीम की मौत के मुकदमे में साक्ष्यों के आधार पर धारा बढ़ाई गई हैं। पूर्व में दर्ज मुकदमे में पुलिस ने विवेचना के दौरान धारा 120 बी, 304, 301 और 342 बढ़ाई हैं। जांच में सामने आया कि अलीम को गोली मारने में लिसाड़ीगेट निवासी अनीस उर्फ खालिद, मोहसिन और महताब उर्फ चिकना शामिल थे। अनीस और मोहसिन जेल जा चुके हैं, जिसमें पुलिस अनीस से पिस्टल बरामद कर चुकी है। जबकि महताब उर्फ चिकना फरार है, जिस पर 25 हजार का इनाम घोषित है। इस मुकदमे में नौ आरोपी जेल गए हैं। लेकिन अनीस, मोहसिन और महताब पर गैर इरादतन हत्या की धारा में चार्जशीट तैयार की गई है। जबकि अन्य आरोपियों पर बलवा, फायरिंग, आगजनी की धारा में कार्रवाई की गई है।
एसपी क्राइम रामअर्ज के अनुसार साक्ष्यों के आधार पर पुलिस विवेचना कर रही है। अलीम की मौत के मामले में तीन युवकों पर गैर इरादतन हत्या में चार्जशीट तैयार की गई है। एक फरार 25 हजार के इनामी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।