नागरिकता कानून: माहौल बिगाड़ने से बाज नहीं आ रहे असामाजिक तत्व, ग्रुप में डाले भड़काऊ मैसेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर में सीएए को लेकर हुए उपद्रव के बाद अमन की राह पर चल रहे शहर में फिर से कुछ असामाजिक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। शुक्रवार शाम एक व्हाट्सएप ग्रुप पर भारत बंद और एनआरसी से संबंधित भड़काऊ मैसेज व अपुष्ट वीडियो डाले गए। अफसरों ने इनका संज्ञान लेते हुए संबंधित थाना पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
सीएए को लेकर शहर क्षेत्र में हिंसा प्रदर्शन हुए थे। मदीना चौक, कच्ची सड़क, मीनाक्षी चौक व महावीर चौक पर जमकर पथराव के साथ ही फायरिंग, तोड़फोड़ व आगजनी की गई थी, जिसमें बड़े पैमाने पर सार्वजनिक संपत्ति का नुकसान हुआ था। इसके बाद से ही पुलिस प्रशासन के साथ कदम-दर-कदम मिलाते हुए दोनों वर्गों के लोग जनपद में अमन कायम कर इसे फिर से मुहब्बतनगर बनाने का पुरजोर प्रयास कर रहे हैं। वहीं, कुछ असामाजिक तत्व फिर से नफरत की चिंगारी को हवा देते हुए भड़काऊ मैसेज व वीडियो पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं।
यह भी पढ़ें: यूपी: जवानों को जिंदा जलाना चाहते थे उपद्रवी, जारी हुआ नया वीडियो, देखें ये तस्वीरें
शुक्रवार शाम एक व्हाट्सएप ग्रुप पर कुछ लोगों ने आगामी आठ जनवरी को भारत बंद करने के लिए लोगों से नुक्कड़ सभाएं करने, गांव-गांव खबर करने, मैसेज या कॉल करने और लोगों को जगाने तक का आह्वान किया। एनआरसी से जोड़कर एक वीडियो क्लिप भी पोस्ट की गई, जिसमें पुलिसकर्मियों को एक वर्ग के लोगों को घरों से उठवाने की बात कही गई थी। सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट की जानकारी मिलते ही एसएसपी अभिषेक यादव ने तत्काल मामले में संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए, जिसके बाद संबंधित व्यक्तियों ने ग्रुप में माफी मांग ली।
आपत्तिजनक पोस्ट पर अफसरों की चुप्पी
जिस व्हाट्सएप ग्रुप में एनआरसी व कथित भारत बंद को लेकर मैसेज व वीडियो पोस्ट किए गए हैं, उसमें क्षेत्रीय थाना प्रभारी के साथ ही कई अफसर व पूर्व थाना प्रभारी तक जुड़े हुए हैं। इसके बावजूद एसएसपी अभिषेक यादव के संज्ञान लेने तक किसी भी अफसर ने इस पोस्ट पर किसी तरह की कार्रवाई या जानकारी लेने की जरूरत नहीं समझी।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/