{"_id":"69aedbedc330e1217c0bff83","slug":"bypass-construction-blocks-farm-access-farmers-appeal-to-sdm-meerut-news-c-44-1-smrt1055-111596-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: बाईपास निर्माण से खेतों का रास्ता बंद, किसानों ने एसडीएम से लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: बाईपास निर्माण से खेतों का रास्ता बंद, किसानों ने एसडीएम से लगाई गुहार
विज्ञापन
ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। गांव खनौदा के किसानों ने न्यू बाईपास निर्माण के दौरान खेतों तक जाने वाले रास्ते के बंद होने की शिकायत की है। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या का समाधान कराने की मांग की है।
किसानों का कहना है कि गांव खनौदा में न्यू बाईपास का निर्माण कार्य चल रहा है। गांव में अंडरपास के पास स्थित एक सरकारी ट्यूबवेल सड़क निर्माण के दायरे में आ गया है। सिंचाई विभाग द्वारा ट्यूबवेल का सामान पहले ही हटा लिया गया है, जिससे वह क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ा है। इसके कारण किसानों के खेतों तक आने-जाने का रास्ता बंद हो गया है। किसानों का आरोप है कि उन्होंने कई बार सड़क निर्माण कर रहे अधिकारियों और कर्मचारियों से रास्ता खुलवाने की मांग की, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ। इससे किसानों को खेती के कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों ने उपजिलाधिकारी से मामले की जांच कराकर रास्ता खुलवाने और किसानों की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में कृष्ण प्रधान, मनोज, विनोद कुमार, भोजराज, यासीन, विनय आदि शामिल रहे। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने एनएचएआई के अधिकारियों को जांच कर संज्ञान लेने के निर्देश दिए हैं।