फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   byke hit the divider boy dead

स्कूटी को बचाने के फेर में डिवाइडर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Wed, 15 Dec 2021 02:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
byke hit the divider boy dead
डिवाइडर से टकराई बाइक, चार बहनों के इकलौते भाई की मौत
विज्ञापन

मोदीपुरम (मेरठ)। हाईवे पर कैलाशी अस्पताल के सामने मंगलवार शाम असंतुलित होकर बाइक डिवाइडर टकरा गई। इससे बाइक सवार युवक 22 वर्षीय सूरज की मौके पर ही मौत हो गई। यह युवक चार बहनों का इकलौता भाई था। युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। गलत दिशा से आ रहे स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ।
युवक सरधना क्षेत्र के खिर्वा नौआबाद (नया गांव) का रहने वाला था। एक साल पहले ही सूरज की शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। वह काफी समय से नौकरी की तलाश में था। मंगलवार को भी वह इसी उम्मीद में दिल्ली के लिए निकला था कि शायद कोई नौकरी मिल जाए।
विज्ञापन

जैसे ही सूरज कैलाशी अस्पताल के सामने पहुंचा तो गलत दिशा में आ रहे स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में वह संतुलन खो बैठा और बाइक डिवाइडर से टकरा गई। सिर में गहरी चोट के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पत्नी और बहनों का रोकर बुरा हाल रहा। पड़ोसी भी सांत्वना देने पहुंचे। हाईवे पर लगातार हादसे बढ़ रहे हैं। पिछले डेढ़ माह में 12 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। हाइवे पर गलत दिशा से आने वाले वाहन भी हादसों का कारण बन रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed