{"_id":"59d53bf84f1c1ba8538b5c8b","slug":"buveswar-will-marry","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द घोड़ी चढ़ेंगे स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार, ये रही खास बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल्द घोड़ी चढ़ेंगे स्विंग मास्टर भुवनेश्वर कुमार, ये रही खास बातें
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Thu, 05 Oct 2017 11:14 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार उर्फ भुवी अपने बचपन के प्यार नूपुर नागर के साथ जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। बुधवार को नोएडा के एक होटल में रिंग सेरेमनी करके भुवी के परिवार ने नूपुर को अपना लिया है। सूत्रों के मुताबिक नवंबर में दोनों की शादी होनी तय हुई है। भुवी के पिता किरनपाल सिंह और नूपुर के पिता यशपाल सिंह नागर यूपी पुलिस में साथ रहे हैं।
विज्ञापन
विपक्षी बल्लेबाजों को अपनी तेज व स्विंग गेंदबाजी से बोल्ड करने वाले भुवी काफी शर्मीले स्वभाव के माने जाते हैं। कुछ दिन पहले उनका नाम साउथ की एक एक्ट्रेस के साथ जुड़ा तो भुवनेश्वर कुमार ने इसका खंडन करते हुए कहा था कि वे जब भी शादी करेंगे तो अपनी बेटर हाफ को दिखा देंगे। मंगलवार को भुवी ने ऐसा ही किया। उन्होंने इंस्ट्राग्राम पर अपनी बेटर हाफ नूपुर नागर के साथ अपनी फोटो पोस्ट कर दी जानकारी दे दी। नूपुर उनके बचपन का प्यार है।
विज्ञापन
भिड़वारा का रहने वाला है नूपुर का परिवार
भुवी की होने वाली पत्नी नूपुर नागर का परिवार मवाना तहसील का भिड़वारा गांव हैं। जनपद मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर परीक्षितगढ़ ब्लाक के गांव भिड़वारा निवासी यशपाल सिंह नागर की बेटी नूपुर चार भाई बहनों में सबसे छोटी हैं। बीटेक तक की शिक्षा ग्रहण करने के बाद नूपुर इस समय नोएडा स्थित किसी मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी कर रही हैं। यशपाल सिंह नागर के तीन भाई व दो बहन हैं। यशपाल सबसे बड़े हैं। उनका छोटा भाई ऋषिपाल नागर आईटीबीपी से रिटायर है और महिपाल नागर शिक्षक हैं। मनवीर नागर अमेरिका में इंजीनियर हैं। अमर उजाला संवाददाता गांव भिड़वारा पहुंचा तो नूपुर के चाचा महिपाल व ऋषिपाल का परिवार इस रिश्ते से बेहद खुश नजर आया। ऋषिपाल नागर व महिपाल नागर ने कहा कि इससे अच्छा रिश्ता और क्या हो सकता है।
विज्ञापन
नोएडा में हुई रिंग सेरेमनी
पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को नोएडा के किसी होटल में रिंग सेरेमनी करके भुवनेश्वर के परिवार ने नूपुर को अपना लिया है। कार्यक्रम में दोनों के परिवार के सदस्य और भुवनेश्वर कुमार के भी शामिल होने की जानकारी लगी है। गंगानगर स्थित दोनों के घर पर परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। नौकर ने बताया कि घरवाले बाहर गए हैं।
भुवनेश्वर के घर रहा परिवार
पुलिस में इंस्पेक्टर पद से रिटायर हुए यशपाल सिंह नागर और भुवनेश्वर का घर गंगानगर के एक ही ब्लाक में है। दोनों की दोस्ती सालो से चली आ रही है। बताया गया जब यशपाल सिंह नागर का घर बना तो उनका पूरा परिवार किरनपाल सिंह के यहां आकर रहा था।
किरनपाल सिंह ने की शादी की पुष्टी
भुवी के पिता किरनपाल सिंह ने भुवी व नूपुर की होने जा रही शादी की पुष्टि तो कर दी लेकिन कब होगी इसकी जानकारी देने से मना कर दिया। कहा जब होगी तो बता दिया जाएगा।