फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bussinessman want gtaranteed security

सुरक्षा की गारंटी के बीच व्यापार करना चाहते हैं व्यापारी

Sun, 07 Jun 2020 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
bussinessman want gtaranteed security
मेरठ। शहर के व्यापारी सुरक्षा की गारंटी के साथ व्यापार करना चाहते हैं। इसलिए व्यापारियों ने टीपीनगर पुलिस के अतिरिक्त एसीएम ब्रह्मपुरी को ज्ञापन भेजे। जिसमें कहा कि प्रशासन द्वारा रात्रि 9 बजे तक बाजार खोलने का निर्णय सुरक्षा के हिसाब से उचित नहीं है। महामारी के दौरान शाम तक ही बाजार खोले जाएं। इसके बाद प्रशासन कर्फ्यू लागू करे।
विज्ञापन

किशनपुरा व्यापार संघ बागपत रोड के अध्यक्ष कृष्ण कुमार कंसल ने एसीएम ब्रह्मपुरी एवं थाना प्रभारी टीपीनगर के नाम भेजे ज्ञापन में मंगलवार, शुक्रवार व शनिवार को बाजार खोलना सुनिश्चित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि सुबह 10 से शाम 6 बजे तक बाजार खोलने की अनुमति दी जाए। अस्थायी तौर पर ठेले लगाने व सब्जी बेचने वालों को इससे अलग रखा जाए। वहीं, किशनपुरा साबुन गोदाम खोखा व्यापार संघ अध्यक्ष सुनील गर्ग ने भी टीपीनगर थाने में ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा कि रविवार, मंगलवार व शुक्रवार के दिन सभी खोखे खोलने की अनुमति दी जाए। यह अनुमति सुबह 10 से शाम 6 बजे तक होनी चाहिए। दोनों व्यापार संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि रात में कई बार आपराधिक वारदातें होती हैं। इसलिए व्यापारी रात्रि नौ बजे तक बाजार क्यों खोलें। इससे पुलिस-प्रशासन को भी परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी और व्यापारी भी सुरक्षित महसूस करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed