{"_id":"6a170ddeb16e0b58220e673d","slug":"businessmen-are-angry-over-action-against-small-shopkeepers-meerut-news-c-228-1-mwn1001-104936-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई से कारोबारियों में गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: छोटे दुकानदारों पर कार्रवाई से कारोबारियों में गुस्सा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। घरेलू गैस सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग को लेकर अमर उजाला में 13 मई को प्रकाशित खबर होटल में बना रहे पकवान, घर की रसोई ठंडी के बाद शासन स्तर पर मामला गंभीरता से लिया गया। प्रमुख सचिव स्तर से जिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी से जवाब तलब किए जाने के बाद आपूर्ति विभाग की टीम ने हस्तिनापुर कस्बे में अभियान चलाया।
अभियान के दौरान कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित होटल और बड़े ढाबों को छोड़कर सैलानियों की सुविधा के लिए जम्बूद्वीप के समीप मुख्य मार्ग पर चल रहे घरेलू गैस सिलिंडर के व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर तीन दुकानदारों पर कार्रवाई की गई। इससे छोटे कारोबारियों में आक्रोश है। कार्रवाई को लेकर लोगों ने सवाल भी उठाए हैं।
कई फास्ट फूड संचालकों का आरोप है कि कस्बे के बड़े होटल और प्रतिष्ठान लंबे समय से घरेलू सिलिंडरों का उपयोग कर रहे हैं लेकिन विभागीय टीम वहां कार्रवाई करने नहीं पहुंची। आरोप है कि प्रभावशाली होटल संचालकों को बचाते हुए केवल छोटे दुकानदारों को निशाना बनाया गया। इससे छोटे कारोबारियों में नाराजगी है। यदि अभियान निष्पक्ष तरीके से चलाया जाए तो बड़े स्तर पर घरेलू गैस के दुरुपयोग का खुलासा हो सकता है। लोगों ने मांग की कि प्रशासन सभी प्रतिष्ठानों पर समान रूप से कार्रवाई करे ताकि आम उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
आपूर्ति विभाग के पूर्ति निरीक्षक अजय कुमार का कहना है अभियान आगे भी जारी रहेगा और घरेलू गैस सिलिंडर का व्यावसायिक उपयोग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।