भयावह मंजर: पत्नी पिंकी बोली, मैं जिंदा क्यों हूं और काट ली गर्दन, गहराया कारोबारी की आत्महत्या का राज
मेरठ में कारोबारी अमित बंसल ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। फांसी लगाने के लिए कटर से चादर काटी थी। वहीं पति के आत्महत्या के बाद पत्नी पिंकी ने भी उसी कटर से अपने दोनों हाथ की नसें और गर्दन काट ली। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस अभी आत्महत्या के मामले में कोई ठोस वहज नहीं ढूंढ पाई है।
विस्तार
मेरठ शहर से सोमवार शाम को एक बड़ी घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर खुदखुशी कर ली, जबकि पत्नी ने खुद पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। बताया गया कि महिला की हालत गंभीर है। मेरठ में उद्यमी अमित बंसल को पंखे पर लटका देखकर माता-पिता व उनकी पत्नी बदहवास हो गए। उम्मीद थी कि अमित की सांस चल रही होगी। तुरंत कटर से चादर काटी और किसी तरह अमित को उतारा, लेकिन काफी देर हो चुकी थी। माता-पिता एक कोने में जमीन पर बैठ गए और दूसरे कोने में पत्नी। तभी पिंकी उठी। कटर से दोनों हाथ की नस व गर्दन काटते हुए कहा कि मै जिंदा क्यों हूं, अमित के पास ही जाऊंगी।
पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी और अमित बंसल के माता-पिता से बातचीत की है। पुलिस के मुताबिक शाम करीब चार बजे अमित बंसल ने खुदकशी की। उसने कटर से चादर काटी और फिर फांसी लगाई। एक घंटे बाद अमित के माता-पिता व पत्नी पिंकी भी वहां पर पहुंचे।
बेटे का शव पंखे पर लटका हुआ था। तीनों चिल्लाए और आनन-फानन में चादर को काटकर शव को नीचे उतारा, लेकिन अमित की मौत हो चुकी थी। तीनों बार बार अमित को हिलाकर देखते रही कि कोई आवाज आ जाए। इसी दौरान पिंकी ने आत्महत्या करने के लिए हाथ की नस और गर्दन काट ली।
यह भी पढ़ें: मेरठ: चोरी के आरोप में दो युवकों को बंधक बनाकर मारपीट, पगड़ी से बाल उखाड़े, सिख समाज में रोष
पुत्रवधू को देखकर दंपती चिल्लाए कि बेटा तूने क्या कर लिया। कोठी से चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। नौचंदी थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेज दिया और खुद जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कोठी के गेट पर पहरा लगाकर अंदर जांच पड़ताल की। कोठी में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था, जिसमें पूरी घटना कैद होना बताया है।
भयावह मंजर देखकर लोगों में दहशत
बेटे की लाश पड़ी थी और पुत्रवधू लहूलुहान हालत में थी। एक बार दंपती शव के पास जाते और फिर पुत्रवधू के पास। दोनों ही पास पास जमीन पर पड़े थे। बताया गया कि दोनों के शरीर पर खून से सने पड़े थे। जिसने भी यह भयावह मंजर देखा, वह दहशत में आ गया। लोग हिम्मत नहीं कर पा रहे थे कि उनको कैसे उठाकर अस्पताल तक पहुंचा दें। पुलिस ने ही दोनों को अस्पताल पहुंचाने की बात कहीं है।
यह भी पढ़ें: श्राद्ध: सर्व पितृ अमावस्या पर 11 साल बाद बन रहा ग्रह नक्षत्रों का बेहद शुभ योग, ऐसे करें पितरों की विदाई
आखिर क्या है मौत का राज
अमित का कारोबार भी ठीक था, शायद किसी चीज की कोई कमी नहीं है। इसके बावजूद भी अमित ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी राज तो अभी पुलिस भी नहीं लगा पाई है। पुलिस का दावा है कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। पत्नी ही बता सकती कि अमित ने ऐसा कदम क्यों उठाया है।
कई अलग-अलग चर्चाएं चली
अमित की मौत और पिंकी के लहूलुहान होने की खबर को लेकर शहर में अलग-अलग चर्चाएं रही। कभी एक-दूसरे से झगड़ा तो कई बदमाशों के द्वारा वारदात करना बताया जा रहा था। बाद में पुलिस ने इस घटना पर विराम लगाया, सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद होने की बात मीडिया को बताई। हालांकि देर रात तक इस घटना को लेकर खूब चर्चा भी रही।
पुलिस कर रही जांच
मैं घटनास्थल पर गया था। प्राथमिक जांच में मामला पति ने खुदकुशी की है और पत्नी ने पति के शव को देखकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। सीसीटीवी कैमरे घर में लगा है। इंस्पेक्टर नौचंदी व फोरेंसिक टीम जांच कर रही है। - प्रभाकर चौधरी, एसएसपी