फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut: Two youths held hostage on charges of theft, plucked hair from turban, fury in Sikh society

मेरठ: चोरी के आरोप में दो युवकों को बंधक बनाकर मारपीट, पगड़ी से बाल उखाड़े, सिख समाज में रोष

Tue, 05 Oct 2021 12:50 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Oct 2021 12:50 PM IST
सार

मेरठ के परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र में बिजली प्लांट पर काम करने आए दो सिख युवकों के साथ जीए ने मारपीट कर दी। आरोप है कि युवकों को बंधक बनाकर उनकी पगड़ी से बाल उखाड़ दिए गए। वहीं पुलिस ने बिना जांच के ही युवकों को हवालात में बंद कर दिया। इससे सिख समाज के लोगों में रोष फैल गया। लोगों ने जीए के खिलाफ धार्मिक भावान को ठेस पहुंचाने के मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

विज्ञापन
Meerut: Two youths held hostage on charges of theft, plucked hair from turban, fury in Sikh society
हवालात में बंद सिख समाज के दोनों युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के परीक्षितगढ़ थानाक्षेत्र में दो दिन पहले एक बिजली प्लांट पर काम करने आए दो सिख युवकों के साथ जीए ने मारपीट कर दी। आरोप है कि जीए ने दोनों युवकों को चोरी का इल्जाम लगाते हुए उनके साथ मारपीट की और उन्हें कमरे में बंधक बनाकर पगड़ी से बाल उखाड़े। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने युवकों को जांच किए बिना ही थाने में बैठा लिया। वहीं इस मामले को लेकर सिख समाज में रोष फैल गया। सिख समाज के लोग एकत्र होकर थाने पहुंच गए और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए आरोपी जीए के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ग्राम अमहमदपुरी में नए बिजलीघर का निर्माण चल रहा है। यहां सिख समाज के दो युवक मुकेश सिंह, विक्रम सिंह निवासी दिल्ली सारिया काटने का काम करते हैं। बिजली प्लांट पर विद्युत विभाग के जीएम कुलदीप ने मजदूरों पर चोरी का इल्जाम लगाते हुए उनके साथ मारपीट कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: यूूपी: राज्यपाल आनंदी बेन पटेल का मेरठ दौरा रद्द, 30 करोड़ के भवनों का ऑनलाइन करेंगी लोकार्पण

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि इस दौरान दोनों सिख समाज के लोगों की पगड़ी से बाल उखाड़ दिए और उन्हें एक कमरे में बंधक बनाते हुए थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों सिख समाज के लोगों को हिरासत में लेते हुए थाने ले आई और जांच किए बिना युवकों को हवालात में बंद कर दिया।  

वहीं मंगलवार को सिख समाज के युवकों की पगड़ी से बाल उखाड़ने का पता लगने पर सिख समाज में रोष फैल गया। भाजपा नेता अमित मोहन टीपू के नेतृत्व में दर्जनों लोग पुलिस के खिलाफ नगर में जुलूस निकालते हुए थाने पहुंचे और नारेबाजी करते हुए हंगामा करने लगे।

सिख समाज के लोगों ने जीए कुलदीप के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मुकदमा दर्ज करने व मजदूरों को छोड़ने की मांग करने लगे। करीब दो घंटे हंगामा के बाद पुलिस ने दोनों मजदूरों को थाने से छोड़ दिया, लेकिन सिख समाज के लोग जीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed