फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Businessman beaten up, pet dog released on nephew

व्यापारी से मारपीट, भतीजे पर छोड़ा पालतू श्वान

Thu, 19 Jun 2025 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Jun 2025 02:09 AM IST
विज्ञापन
Businessman beaten up, pet dog released on nephew
लावड़। महल गांव निवासी सहजू ने गांव निवासी दो भाइयों पर साइड मांगने के विवाद में गाली गलौज व मारपीट करने का आरोप लगाया। आरोप है कि आरोपियों ने बीचबचाव के लिए आए उसके भतीजे पर अपना पालतू श्वान छोड़ दिया। श्वान ने उसे काटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

सहजू ने बताया कि वह फेरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। बुधवार को वह सामान लेकर फेरी पर जा रहा था। रास्ते में गांव निवासी युवक ने उससे साइड मांगी, जिस पर उसने साइड दे दी। साइड देने के बावजूद युवक ने उससे गाली गलौज की। विरोध करने पर आरोपी ने अपने भाई को बुला लिया और दोनों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित ने भतीजे आकिब को बुलाया, जिसे आरोपियों के पालतू श्वान ने काटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने चौकी पहुंचकर दोनों को नामजद करते हुए तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed