{"_id":"5fda6c0c8ebc3e3eb07fb4e8","slug":"businessman-and-elderly-commit-suicide-by-hanging-meerut-news-mrt5159637153","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी और बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी और बुजुर्ग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगानगर। थाना क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग ब्लाक में रहने वाले व्यापारी और सिपाही के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनाओं की जानकारी लेने के बाद कार्रवाई की।
एसएचओ बिजेंद्र पाल राणा ने बताया कि एच-ब्लॉक निवासी भूपेंद्र पुत्र नेतराम कृष्णा ट्रेडर्स के नाम से सीमेंट की दुकान चलाते थे। बुधवार रात वह दुकान पर थे। इसी दौरान शटर गिराकर दुकान में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। किसी काम से दुकान पहुंचे बेटे तरुण ने शव लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। भूपेंद्र की जेब से सुसाइड नोट मिला है। उसमें आर्थिक स्थिति अच्छी न होने का जिक्र किया। एक व्यक्ति पर उधारी न लौटाने का आरोप लगाया। बड़ा बेटा बेटा तरुण एक स्पोर्ट्स कंपनी में काम करता है। छोटा बेटा प्रशांत बैंगलोर में नौकरी करता है।
वहीं आई ब्लॉक में बुधवार दोपहर एक सिपाही के पिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, महेंद्र पुत्र स्व. विश्वनाथ आई-619 में पत्नी और बेटी के साथ रहते थे। मंगलवार को उनकी पत्नी मुन्नी गाजियाबाद में बतौर सिपाही तैनात बेटी सरिता से मिलने गई थीं। बुधवार को महेंद्र व उनकी दूसरी बेटी आरती घर पर थे। आरती ने पुलिस को बताया कि पिता महेंद्र (60) ने घर के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पूर्व में भी उन्होंने हाथ काटकर आत्महत्या का प्रयास किया था। पोस्टमार्टम से इनकार करने पर पुलिस ने परिजनों को शव सौंप दिया। महेंद्र का बेटा कैलाश रेलवे में नौकरी करता है और गुजरात में तैनात है।
विज्ञापन
लिसाड़ी गेट में ऑटो चालक ने फांसी लगाई, मौत
मेरठ। लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के मजीद नगर में ऑटो चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार, ऑटो चालक इमरान (30) पुत्र इस्लामुद्दीन एक माह पूर्व पत्नी और बच्चों के साथ मजीदनगर में किराए पर रहने आया था। तीन दिन पूर्व पत्नी रेशमा से कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रेशमा अपने मायके चली गई थी। इमरान घर में अकेला था। बुधवार सुबह करीब 8 बजे पड़ोसी जुबैदा उधार के एक हजार रुपये लेने इमरान के घर पहुंची तो उसने दरवाजा नहीं खोला। उसने इमरान की पत्नी रेशमा को सूचना दी। मौके पर पहुंची रेशमा ने मकान में लगे शटर से झांककर देखा तो इमरान फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रेशमा ने आरोप लगाया कि इमरान का किसी महिला से प्रेम प्रसंग था। जानकारी होने पर उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। इमरान के परिजनों ने घटनास्थल पर हंगामा किया। ब्यूरो