फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Business worth Rs 100 crore done in the market during Navratri

Meerut News: नवरात्र में बाजार में हुआ 100 करोड़ का व्यापार

Sat, 12 Oct 2024 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Oct 2024 01:51 AM IST
विज्ञापन
Business worth Rs 100 crore done in the market during Navratri
-बाइक, कार, आभूषण, कपड़ों, मोबाइल की जमकर हुई खरीदारी
विज्ञापन

-शुक्रवार को भी बाजार में नजर आई ग्राहकों की भारी भीड़

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नवरात्र में इस बार लोगों ने जमकर खरीदारी की। नवरात्र में जिले के बाजारों में जमकर पैसा बरसा। इन दिनों करीब 100 करोड़ का व्यापार हुआ। अच्छी खरीदारी होने से व्यापारियों के चेहरे खिले हुए नजर आए। व्यापारियों का कहना है नवरात्र में उम्मीद से ज्यादा व्यापार हुआ है।

जिले में नवरात्र शुरू होते ही तीन अक्तूबर से खरीदारी शुरू हो गई थी। लोगों ने बाजारों से जमकर खरीदारी की। बाइक, कार, आभूषण, कपड़े, मोबाइल सहित अन्य सामानों की जमकर खरीदारी हुई। हर दुकान पर ग्राहकों की भीड़ नजर आई। बिक्री अच्छी होने से बाजार गुलजार रहा। ग्राहकों की चहल-पहल से रौनक रही।
विज्ञापन

बाजार देर रात तक खुल रहा। नवरात्र से पहले ग्राहकों की कमी से बाजार में शाम से ही दुकानें बंद होने लगती थी। बिजनौर शहर में हीरो-होंडा कंपनी की 80 गाड़ी बिक चुकी हैं। जबकि 40 बाइकों की बुकिंग हो गई। वहीं महेंद्रा कंपनी की करीब 150 कार की डिलीवरी नवरात्र में हो चुकी है। अपने बजट के हिसाब से ग्राहकों ने बाजार से जरूरत के सामान की खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने जमकर खरीदारी की: मनोज कुच्छल
उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष मनोज कुच्छल ने बताया नवरात्र के मौके पर जिलेभर में करीब 100 करोड़ का व्यापार हुआ है। बाजारों में ग्राहकों की काफी भीड़ रही। जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस बार लोगों की ने जमकर खरीदारी की है।

नवरात्र में कारों की अच्छी बिक्री हुई है: सचिन अग्रवाल
महिंद्रा शोरूम के जीएम सर्विस सचिन अग्रवाल ने कहा कि नवरात्र में कारों की अच्छी खरीदारी हुई है। इन दिनों अलग-अलग 150 कारों की डिलीवरी की गई। वहीं अभी लगातार कारों की बुकिंग चल रही हैं। थार की जिले में 1500 बुकिंग हो चुकी हैं।

बाइकों की खूब बिक्री हुई: विभोर अग्रवाल
हीरो-होंडा शोरूम के स्वामी विभोर अग्रवाल का कहना है कि नवरात्र में करीब 80 बाइक की बिक्री हुई। वहीं करीब 40 बाइकों की बुकिंग हो चुकी है। नवरात्र में उम्मीद से बेहतर व्यापार हुआ है।


लोगों की जमकर आभूषणों की खरीदारी की: सिद्धार्थ अग्रवाल
सराफा सिद्धार्थ अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र में व्यापार अच्छा हुआ है। लोगों ने जमकर आभूषणों की खरीदारी की है। सोना महंगा होने पर भी बिक्री पर कोई खास असर नजर नहीं आया। उम्मीद से ज्यादा खरीदारी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed