फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   business man active incident fail

किशनपुरा में व्यापारियों की सतर्कता से टली वारदात   

Wed, 24 May 2017 02:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Wed, 24 May 2017 02:45 AM IST
विज्ञापन
business man active incident fail
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

टीपी नगर थाना क्षेत्र के किशनपुरा में व्यापारियों की सतर्कता से लूटपाट की वारदात होने से टल गई। बाजार में घूम रहे संदिग्ध बदमाशों का व्यापारियों ने पुलिस के साथ पीछा किया तो वे भाग खड़े हुए। 

विज्ञापन

किशनपुरा व्यापार संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार कंसल ने बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे मार्केट में तीन संदिग्ध युवकों ने कई राउंड लगाए। मलियाना पुल के नीचे साबुन गोदाम से लेकर किशनपुरा तक उन्होंने कई दुकानों की रेकी की। इस रोड पर कई ज्वैलरी शॉप पड़ती हैं। व्यापारियों को लगा कि शायद इरादा किसी शॉप पर लूटपाट करने का है। मलियाना चौकी पुलिस को सूचना देकर व्यापारियों ने उनका पीछा करना शुरू किया। तीनों युवक ईयर फोन पर किसी से बात करते जा रहे थे। मलियाना पुल पर उनका साथी खड़ा मिला। पीछा होने का पता चलने पर ये बदमाश बाइक से फरार हो गए।
विज्ञापन


व्यापारियों ने बुलाई आपात बैठक
मंगलवार को व्यापारियों ने किशनपुरा के  मठ मंदिर में व्यापार संघ की आपात बैठक बुलाई। जिसमें सीओ ब्रह्मपुरी धर्मेंद्र चौहान, इंस्पेक्टर टीपी नगर सचिन मलिक भी पहुंचे। व्यापारियों नेे सोमवार रात की घटना का जिक्र करते हुए मार्केट में स्थायी पुलिस पिकेट लगाने की मांग की। कहा कि किशनपुरा में कुछ माह पहले भी ज्वैलरी शॉप लुट चुकी है। हाल ही में शहर में हुई लूटपाट से उनमें दहशत है। इंस्पेक्टर ने सोमवार रात की व्यापारियों की सतर्कता की सराहना करते हुए कहा कि सतर्कता से कई घटनाएं टाली जा सकती हैं। सीओ ने व्यापारियों को भरोसा दिया कि बाजार में फैंटम और यूपी 100 लगातार राउंड पर रहेगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि किशनपुरा मार्केट सुबह नौ से रात नौ बजे खुलेगा। ज्वैलरी शॉप सुबह 10 बजे से रात 8 बजे ही खुलेंगी। सराफा व्यापारी शॉप पर अलार्म और सीसीटीवी कैमरे लगवाएंगे।। बैठक में कृ ष्ण कुमार कंसल, अशोक पाल, ललित सिंघल, ब्रजमोहन गर्ग, पिंटू जैन नवीन जैन, तरुण सिंहल, अरुण अग्रवाल, जोगेंद्र, बल्लू जैन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed