फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bus truck ki bhidant me driver ki maut

बस-ट्रक की भिंड़त में बस चालक की मौत 

Mon, 26 Mar 2018 02:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 26 Mar 2018 02:03 AM IST
विज्ञापन
bus truck ki bhidant me driver ki maut
मेरठ - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
मेरठ-करनाल हाइवे पर रविवार सुबह ट्रक और बस की आमने-सामने भिड़त में करीब 15 लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पतालों भर्ती कराया। जहां पर उपचार के दौरान बस चालक की मौत हो गई। वहीं ट्रक चालक की हालत गंभीर बनी है।
घटना रविवार सुबह करीब नौ बजे की है। जेएनयूआरएम की सिटी बस (यूपी 15 एटी-6339) बेगमपुल से सवारियां लेकर सरुरपुर जा रही थी। इस दौरान मेरठ-करनाल हाइवे पर एक कोल्ड स्टोर के सामने ईंटों से भरा ट्रक (यूपी 15 सीटी-7191) हाइवे पर बने अवैध कट से दूसरी साइड जा कर रहा था। तभी तेज गति से आ रही बस और ट्रक की भिड़ंत हो गई। बस की टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रक पलट गया। वहीं बस बेकाबू होकर सड़क किनारे खाई में एक पेड़ जा टकराई। हादसे में ट्रक व बस में सवार करीब 15 लोग घायल हो गए। 
विज्ञापन

घटना के बाद वहां चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को कंकरखेड़ा के कैलाशी, आशुतोष व अभिराम हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां से कुछ लोगों को लोकप्रिय, सुभारती व जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं इंस्पेक्टर दीपक शर्मा ने बताया कि हादसे में घायल बस चालक शिव कुमार पुत्र ओम वीर सिंह निवासी गांव सरुरपुर की शाम करीब छह बजे मौत हो गई। इंस्पेक्टर का कहना है कि बस व ट्रक दोनों को कब्जे में ले लिया है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। मामले में अभी किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हादसे में ये लोग हुए घायल
इंस्पेक्टर दीपक शर्मा के अनुसार हादसे में बस सवार मोनू पुत्र राजकुमार, जयपाल सिंह पुत्र करण सिंह, सुधा पत्नी जयपाल, मोनू पुत्र चंद्रपाल, मनवीर पुत्र ओमपाल निवासी गांव दबथुवा थाना सरधना, मोनू पुत्र सलीम निवासी गांव सिंधावली, ट्रक सवार चालक गुलफाम पुत्र नूर मौहम्मद, मजदूर मुदासिर पुत्र फकीरा, शाहरुख पुत्र अल्ताफ निवासी गांव सिधावली कंकरखेड़ा आदि करीब 15 लोग घायल हुए हैं। बस चालक शिव कुमार का शव पीएम के लिए भिजवाया गया है।


घटना के बाद मौके पर लगा जाम
घटना के बाद मौके पर ट्रक पलटने से जाम लग गया। क्योंकि ट्रक ईंटों से भरा हुआ था। ट्रक की सारी ईंटें सड़क पर बिखर गई। इससे आवागमन रुक गया। काफी देर बाद ट्रक व ईंटों को हटवाया गया, तब जाम खुला। कुछ लोगों ने ट्रक चालक पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed