फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   bus stand will be shifted from July 19

19 जुलाई से शिफ्ट होंगे बस अड्डे

Sat, 06 Jul 2019 04:03 AM IST
Gaurav sharma न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Gaurav sharma Updated Sat, 06 Jul 2019 04:03 AM IST
विज्ञापन
bus stand will be shifted from July 19
BUS STAND - फोटो : FILE PHOTO
कांवड़ यात्रा से पहले पुलिस ने बस अड्डों को शिफ्ट करने का भी प्लान तैयार कर लिया है। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेई ने बताया कि 19 जुलाई सुबह आठ बजे से 31 जुलाई की रात 12 बजे तक भैसाली बस अड्डा बंद रहेगा। दिल्ली रोड पर संचालित होने वाली रोडवेज की सभी बसें सोहराबगेट बस अड्डे से संचालित होंगी। गांधी आश्रम चौराहे से आगे हापुड़ अड्डे की तरफ किसी भी बस को नहीं आने दिया जाएगा। सभी रोडवेज बसें सोहराबगेट बस अड्डे पर ही आ जा सकेंगी। 25 जुलाई से शहर में ऑटो, जीप व टेंपो पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। वहीं बागपत रोड पर चलने वाली रोडवेज बसें भैसाली बस अड्डे की बजाए बागपत बाईपास से ही चलेंगी। यह बसें शहर में प्रवेश नहीं करेंगी। कांवड़ियों की भीड़ को देखते हुए यह व्यवस्था पूर्व से लागू करने का भी विकल्प रखा गया है। उधर बड़ौत मार्ग पर चलने वाली रोडवेज बसें भैसाली बस अड्डे की बजाए रोहटा रोड बाईपास से चलेंगी। यह बसें शहर के अंदर प्रवेश नहीं करेंगी।
विज्ञापन


प्राइवेट बस अड्डों की व्यवस्था
- मवाना, हस्तिनापुर, मीरापुर व बिजनौर के लिए चलने वाली निजी बसें थाना गंगानगर से चलेंगी।
- किला परीक्षितगढ़ रोड पर चलने वाली सभी बसें पुलिस चौकी यादगारपुर बसंत विहार किला रोड से चलेंगी।
- हापुड़ रोड पर हापुड़ व बुलंदशहर के लिए चलने वाली बसें एल ब्लॉक पुलिस चौकी हापुड़ रोड से चलेंगी।
- सरधना व शामली के लिए चलने वाली प्राइवेट व रोडवेज बसें कंकरखेड़ा बाईपास फ्लाईओवर से चलेंगी।
- अंबाला बस स्टैंड बेगमपुल से चलने वाली प्राइवेट बसें थाना गंगानगर के पास बनाए गये बस स्टैंड से मवाना, बहसूमा, मीरापुर, जानसठ होकर मुजफ्फरनगर के लिए संचालित होंगी।
विज्ञापन


सिटी बसों की व्यवस्था
शहर क्षेत्र में सिटी स्टेशन और कैंट स्टेशन एवं अन्य सभी मार्गों पर चलने वाली जेएनएनयूआरएम व प्राइवेट सिटी बसों का संचालन 19 से 31 जुलाई तक पूरी तरह से बंद रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 प्रेशर प्वाइंट बनाए
मोदीपुरम फ्लाईओवर के नीचे, छठी वाहिनी पीएसी गेट, टैंक चौराहा, जादूगर चौराहा, जीरो माइल, बेगमपुल, रोडवेज बस अड्डा, जली कोठी, केसरगंज, रेलवे रोड चौराहा, ईदगाह चौराहा, मेट्रो प्लाजा, माधवपुरम गेट, शॉप्रिक्स तिराहा, परतापुर तिराहा, मोहिउद्दीनपुर खरखौदा मोड, सुभारती विवि गेट, बागपत बाईपास पुल के नीचे, कंकरखेड़ा बाईपास पुल के नीचे, कमिश्नरी आवास चौराहा, तेजगढ़ी चौराहा, सोहराबगेट बस अड्डा और हापुड़ अड्डा चौराहे पर प्रेशर प्वाइंट बनाए गए हैं।
 
80 डिवाइडर कट भी चिन्हित
एनएच 58, दिल्ली मेरठ हाईवे, दिल्ली रोड, हापुड़ रोड पर 80 डिवाइडर कट भी चिन्हित किए गये हैं। वनवे व्यवस्था पर इन सभी कटों को बैरियर व बल्ली लगाकर बंद कर दिया जाएगा। 16 स्थानों पर अस्थायी ब्रेकर लगाए जाएंगे।

जरूरी वस्तु वाहनों की व्यवस्था
25 जुलाई से शहर में सभी प्रकार के भारी वाहन बंद कर दिए जाएंगे। आवश्यक वस्तुओं के लिए वाहन जैसे तेल टैंकर, गैस सप्लाई, मेडिकल सप्लाई गैस के लिए पांच दिन का स्टाक करने के निर्देश रहेंगे। दुग्ध, ब्रेेड व सब्जी के वाहनों के लिए कांवड़ स्टीकर पास जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed