फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Bus full of passengers catches fire, accident averted

Meerut News: यात्रियों से भरी बस में लगी आग, हादसा बचा

Thu, 11 Dec 2025 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 09:36 PM IST
विज्ञापन
Bus full of passengers catches fire, accident averted
सरूरपुर। सरधना-बिनौली रोड पर यात्रियों से भरी बस में शॉर्ट सर्किट के चलते धमाके के साथ आग लग गई। इसके चलते बस में सवार यात्रियों में अफरातफरी मच गई। यात्री बस से उतर कर जान बचाने के लिए भागे। हालांकि चालक व आसपास के लोगों ने समझदारी दिखाते हुए समय रहते आग पर काबू पा लिया। बृहस्पतिवार शाम कस्बा हर्रा से यात्रियों को लेकर एक बस मेरठ के लिए चलने वाली थी। बस यात्रियों से भरी थी। इसी बीच अचानक इंजन के पास तेज धमाके के साथ आग की लपटें उठने लगीं। बस के अंदर बैठी आधा दर्जन महिलाओं व बच्चों समेत करीब 50 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। चालक और स्थानीय लोगों ने तुरंत समझदारी दिखाते हुए आग पर काबू पाया। इसके चलते बड़ा हादसा होने बच गया। इसके बाद बस यात्रियों को लेकर रवाना हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed